• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

मध्य प्रदेश पुलिस की ट्रेनिंग में बड़ा बदलाव, पांच साल तक नहीं बदलेगा पाठ्यक्रम

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रशिक्षण के लिए पहली बार नीति तैयार की है, लेकिन छह माह से शासन की मंजूरी लंबित है। नीति में ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 27 Aug 2026 10:22:07 AM (IST)Updated Date: Thu, 27 Aug 2026 10:28:09 AM (IST)
मध्य प्रदेश पुलिस की ट्रेनिंग में बड़ा बदलाव, पांच साल तक नहीं बदलेगा पाठ्यक्रम
MP पुलिस की ट्रेनिंग में बड़ा बदलाव। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. पुलिस प्रशिक्षण नीति छह महीने से शासन की मंजूरी में लंबित।
  2. प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में पांच वर्ष तक बदलाव नहीं होगा।
  3. प्रशिक्षण अधिकारियों और प्रशिक्षकों को दो वर्ष नहीं हटाएंगे।

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल : विभिन्न स्तर के पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रशिक्षण के लिए पुलिस मुख्यालय ने पहली बार नीति तैयार की है, लेकिन छह माह से इसे शासन की स्वीकृति नहीं मिल पाई है। अभी यह परीक्षण की प्रक्रिया में है। नीति में प्रशिक्षण व्यवस्था में सुधार के लिए प्रशासनिक स्तर पर कई बदलावों के प्रविधान किए गए हैं।

पाठ्यक्रम में पांच वर्ष तक कोई परिवर्तन नहीं

  • इसमें सबसे मुख्य यह है कि प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में पांच वर्ष तक कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा। यह प्रस्ताव इसलिए रखा गया है कि अधिकारी बीच-बीच में अपनी रुचि के अनुसार प्रशिक्षण सामग्री जोड़ देते हैं। इसका नुकसान यह होता है कि न तो उस पाठ्यक्रम की दृष्टि से प्रशिक्षक तैयार हो पाते हैं। प्र

  • शिक्षण की व्यावहारिक और सैद्धांतिक सामग्री में जल्दी-जल्दी बदलाव होने से समन्वय भी नहीं बन पाता है। प्रशिक्षण के तत्कालीन अतिरिक्त महानिदेशक राजा बाबू सिंह ने केंद्रीय अर्धसैनिक बलों और दूसरे राज्यों की प्रशिक्षण नीतियों के कुछ प्रविधान लेकर नीति का प्रस्ताव तैयार किया था। इसे डीजीपी कैलाश मकवाणा की स्वीकृति के बाद शासन को भेजा गया है।
  • अधिकारियों और प्रशिक्षकों को दो वर्ष तक हटाया नहीं जाएगा

    इस नीति में प्रस्ताव रखा गया है कि प्रशिक्षण केंद्रों में पदस्थ होने वाले अधिकारियों और प्रशिक्षकों को दो वर्ष तक हटाया नहीं जाएगा। अच्छे रिकार्ड वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को ही प्रशिक्षण केंद्रों में पदस्थ किया जाएगा। उन्हें वेतन के अतिरिक्त भत्ता देने का भी प्रविधान किया गया है। इसके अलावा प्रशिक्षण केंद्रों में इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए बजट का भी प्रविधान रखने के लिए प्रस्ताव रखा गया है।

    यह भी पढ़ें- कटनी में पुलिस महकमे के इतिहास में ऐसा घटनाक्रम कि नेहा पच्चीसिया ने पूरे प्रदेश का ध्यान खींचा