'दिन-रात एक कर मेरिट में आए पर अब भी ज्वाइनिंग का इंतजार", भोपाल में DPI के सामने चयनित अभ्यर्थियों का हल्लाबोल
मध्य प्रदेश के प्राथमिक शिक्षक भर्ती (वर्ग-3)-2025 के चयनित अभ्यर्थियों का धैर्य सोमवार को जवाब दे गया है। उन्होंने लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) के स ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 25 May 2026 08:40:05 PM (IST)Updated Date: Mon, 25 May 2026 08:52:40 PM (IST)
MP वर्ग-3 शिक्षक भर्ती 2025 (AI Generated Image)नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्य प्रदेश के प्राथमिक शिक्षक भर्ती (वर्ग-3)-2025 के चयनित अभ्यर्थियों का धैर्य सोमवार को जवाब दे गया है। उन्होंने लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। कई जिलों से आए 150 की संख्या में चयनित अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया को जल्द पूरी करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच सैकड़ों प्रदर्शनकारी डटे रहे। कई अभ्यर्थियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, वे यहां से नहीं हटेंगे।
नाममात्र के पद घोषित होने से योग्य अभ्यर्थी वंचित
अभ्यर्थियों का कहना था कि दोनों भर्तियों में नाममात्र के पद घोषित किए गए हैं, जिससे बड़ी संख्या में योग्य अभ्यर्थी चयन से वंचित रह गए हैं। इस मुद्दे को लेकर हम पहले भी कई बार धरना-प्रदर्शन कर चुके हैं। तपती धूप में जल्द नियुक्ति की मांग को लेकर डटे रहे चयनित अभ्यर्थियों का कहना है कि वर्ग-3 के तहत 13 हजार से अधिक पदों पर होने वाली भर्ती प्रक्रिया करीब एक साल से लगातार कानूनी पेचीदगियों और कोर्ट केस के भंवर में फंसी हुई है।
कुछ उम्मीदवारों की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे हजारों युवा
कुछ उम्मीदवारों की लापरवाही और तकनीकी गलतियों का खामियाजा आज हजारों योग्य युवाओं को भुगतना पड़ रहा है, जो दिन-रात मेहनत कर मेरिट में आए हैं और ज्वाइनिंग का इंतजार कर रहे हैं। उनका कहना है कि वर्ष 2025 में चयन परीक्षा आयोजित की गई थी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद दो बार डीपीआई ने सुधार करने का मौका दिया था। चयनित अभ्यर्थियों ने डीपीआई आयुक्त और मप्र कर्मचारी चयन मंडल में भी ज्ञापन दिया।
यह भी पढ़ें- पत्नी की कब्र पर पहुंचा तो पुलिस ने दबोचा, गरीब महिलाओं को दान के नाम पर ठगने वाला बाकड़ा रतलाम में गिरफ्तार