
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है। सिंगरौली, सीधी और मऊगंज में 40 से 50 किमी-घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने और अति भारी बारिश की आशंका (MP Heavy Rain Alert) जताते हुए ऑरेंज अलर्ट दिया गया है।
इसके साथ ही रीवा, सतना, शहडोल, अनूपपुर, उमरिया, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट और मैहर जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। वहीं भोपाल, विदिशा और रायसेन समेत कुल 28 जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम से तेज बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
आज निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, सागर, पांढुर्णा, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, कटनी, जबलपुर, श्योपुर, भिंड, मुरैना, अशोकनगर, दतिया, शिवपुरी, गुना, ग्वालियर, हरदा, बैतूल, नर्मदापुर, देवास, शजापुर, आगर-मालवा, विदिशा, राजगढ़, सीहोर, रायसेन और भोपाल जिले में तेज बारिश (MP Mai Barish) हो सकती है। इसके साथ ही तेज हवाए भी चलने के आसार हैं।
मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में मौसम (Madhya Pradesh Weather Update) में कोई बड़ा परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा। इंदौर, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, धार, आलीराजपुर, झाबुआ, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर और नीमच में मौसम खुला रहेगा। कुछ इलाकों में तेज हवाएं चल रही हैं।
यह भी पढ़ें- चक्रवाती तूफान 'अर्णब' का असर, रायपुर से बस्तर तक छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन भारी बारिश की चेतावनी
अर्णब चक्रवात का असर मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से के जिलों में ही देखने को मिल रहा है। कई इलाकों में बादल छाने के साथ तेज हवाएं चलने लगी हैं। वहीं कहीं-कहीं बूंदाबादी का दौर भी शुरू हो गया है।
यह भी पढ़ें- MP Weather Alert: एमपी के 28 जिलों में होगी बारिश, पूर्वी जिलों में वर्षा का येलो अलर्ट, यहां छाएंगे बादल