• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

बिल्डर्स और होम बायर्स को मिलेगी बड़ी राहत : MP RERA को 5 माह बाद मिलेगा नया अध्यक्ष; CM मोहन यादव तय करेंगे नाम

मुख्य न्यायाधीश और मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल के बीच बैठक के बाद अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अध्यक्ष के नाम को अंतिम रूप देंगे।

By Digital DeskEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Sun, 16 Aug 2026 12:22:30 PM (IST)Updated Date: Sun, 16 Aug 2026 12:23:14 PM (IST)
बिल्डर्स और होम बायर्स को मिलेगी बड़ी राहत : MP RERA को 5 माह बाद मिलेगा नया अध्यक्ष; CM मोहन यादव तय करेंगे नाम
फोटो, एआई से तैयार की गई है।।

HighLights

  1. पांच माह से खाली पद पर नियुक्ति जल्द
  2. 20 नामों का पैनल तैयार, सीएम करेंगे फैसला
  3. आवासीय परियोजनाओं की अनुमति पर असर

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। प्रदेश को पांच माह बाद अब भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) का अध्यक्ष मिलेगा। मार्च में एपी श्रीवास्तव का कार्यकाल समाप्त होने के बाद से यह पद रिक्त था।

नियुक्ति के लिए मुख्य सचिव वेतनमान वाले सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारियों की सूची तैयारी करके हाई कोर्ट भेजी गई थी मगर इसमें केवल सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारियों के नाम होने से आपत्ति जताकर वापस लौटा दिया गया।

नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने दोबारा प्रक्रिया की और 20 लोगों के नामों की सूची भेजी। मुख्य न्यायाधीश और मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल के बीच चयन को लेकर बैठक के बाद अब मुख्यमंत्री नाम को अंतिम रूप देंगे।

आवासीय परियोजनाओं की अनुमति अटकी

बता दें कि रेरा में अध्यक्ष और सदस्य न होने के कारण आवासीय परियोजनाओं की अनुमति अटकी हुई हैं। भू-संपदा अधिनियम में प्रावधान है कि अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद उसे आसानी से हटाया नहीं जा सकता है। ऐसी परिस्थिति बनती है तो हाई कोर्ट के न्यायाधीश द्वारा जांच कराई जाती है।

इसके आधार पर अध्यक्ष को हटाया जा सकता है। एपी श्रीवास्तव को पद से हटाने के निर्देश दे दिए गए थे लेकिन बाद में प्रक्रिया का अध्ययन करने के बाद कार्यकाल पूरा होने की प्रतीक्षा करना ठीक समझा गया।

नई नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ की गई

हर बार की तरह विज्ञापन निकालकर सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारियों के नाम भेज दिए गए। इस पर मुख्य न्यायाधीश द्वारा आपत्ति उठाई गई तो दोबारा नाम भेजे गए। इसमें सेवानिवृत्त अधिकारियों के साथ दूसरों के नाम भी शामिल थे।

मुख्य न्यायाधीश और मुख्य सचिव के बीच रेरा के नए अध्यक्ष को लेकर चर्चा हुई। अब मुख्यमंत्री सोमवार को इस संबंध में अंतिम दौर की चर्चा करके पैनल में से एक नाम तय कर देंगे। सूत्रों का कहना है कि इसमें 1988 बैच के सेवानिवृत्त अधिकारी शैलेंद्र सिंह का नाम भी शामिल है जो शिवराज सरकार में उच्च शिक्षा विभाग में पदस्थ थे।


उल्लेखनीय है कि उस समय डॉ.मोहन यादव उच्च शिक्षा मंत्री थे। बताया जा रहा है कि अध्यक्ष के साथ दो सदस्य भी नियुक्त किए जाएंगे, जिसमें एक न्यायिक सेवा और एक सचिव या समकक्ष पद से सेवानिवृत्त अधिकारी होगा।

यह भी पढ़ें- क्या आपकी कॉलोनी वैध है? बस एक क्लिक में खुलेगी बिल्डर्स की कुंडली, MP में नए डिजिटल सिस्टम से घर बैठे मिनटों में करें चेक

रेरा के फैसले व आदेश पर अपील

रेरा के निर्णय से असंतुष्ट होने पर उसके विरुद्ध अपील के लिए भू-संपदा अपीलीय अधिकरण बनाया गया है। 3 जुलाई को इसका अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायाधीश बिनोद कुमार द्विवेदी को बनाया गया। सदस्य की नियुक्ति और होनी है।

अपील संबंधित को आदेश की तारीख से 60 दिनों के भीतर करनी होती है। अधिकरण के निर्णय से यदि कोई प्रभावित व्यक्ति सहमत नहीं हैं, तो वह उच्च न्यायालय में अपील दायर कर सकते हैं।