• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

एमपी में EMT चलाएगी e-Bus! भोपाल, सागर, जबलपुर से चलेंगी AC ई-बसें; 1500 लोगों को मिलेगा रोजगार

प्रदेश में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के तहत ई-बसे चलाई जाएंगी। हरियाणा की ईएमटी ईवी कंपनी की यह इलेक्ट्रिक बसें सागर, भोपाल, जबलपुर और कटनी से अन्य...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 24 Sep 2026 09:59:56 PM (IST)Updated Date: Thu, 24 Sep 2026 09:59:56 PM (IST)
एमपी में EMT चलाएगी e-Bus! भोपाल, सागर, जबलपुर से चलेंगी AC ई-बसें; 1500 लोगों को मिलेगा रोजगार
एमपी में EMT चलाएगी e-Bus

HighLights

  1. सागर, भोपाल, जबलपुर और कटनी से चलेंगी हाईटेक ई-बसें
  2. ई-बसों के संचालन से प्रदेश में 1500 लोगों को मिलेगा रोजगार
  3. CM मोहन यादव ने दशहरा मैदान पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। प्रदेश में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के तहत ई-बसे चलाई जाएंगी। हरियाणा की ईएमटी ईवी कंपनी की यह इलेक्ट्रिक बसें सागर, भोपाल, जबलपुर और कटनी से अन्य शहरों के बीच चलाई जाएंगी। पूरी तरह से वातानुकूलित (एसी) बसों में प्रत्येक सीट पर मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट दिए गए हैं।

भविष्य में इन बसों में एडास सिस्टम का उपयोग किया जाएगा, जिससे दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में स्वत: बस में ब्रेक लग जाएगा। ईएमटी ईवी के सीईओ मनोज सोनी ने बताया कि मप्र में इस बसों के संचालन से प्रत्यक्ष रूप से 1500 लोगों को रोजगार मिलेगा।


8 हजार पेड़ों के बराबर सीओ-2 उत्सर्जन बचाएगी एक बस

उन्होंने बताया कि इन ईवी बसों से सीओ-2 उत्सर्जन में कमी आएगी जो 74,500 लीटर पेट्रोल जलाने से होने वाले उत्सर्जन के बराबर है। वहीं प्रत्येक बस 65,000 लीटर डीजल जलाने के बराबर उत्सर्जन से बचाव करती है। प्रत्येक बस 8,000 पेड़ों के बराबर सीओ-दो उत्सर्जन बचाती है। अगले पांच वर्षों में हर वर्ष 5,000 बसों के निर्माण की योजना है।

कंपनी की इस 12 मीटर की इलेक्ट्रिक बस का समग्र डिजाइन लंबी दूरी की यात्रा के दौरान यात्रियों की सुविधा और व्यवहारिक जरूरतों को ध्यान में रखकर किया गया है। कोच में एलएफपी बैटरी का उपयोग किया गया है, जिसकी कुल ऊर्जा क्षमता 423.9 किलोवाट प्रति घंटे है। इसमें पीएमएसएम मोटर दी गई है।

नई बसों की तकनीक और सुविधाओं का लिया जायजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार की शाम गोविंदपुरा, बीएचईएल क्षेत्र में स्थित दशहरा मैदान पहुंचकर शुक्रवार को होने वाले मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के शुभारंभ कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने नई बसों की विशेषताओं की जानकारी प्राप्त की और बसों में बैठकर भी आधुनिक तकनीक और यात्रियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लिया। परिवहन सचिव मनीष सिंह ने मुख्यमंत्री को कार्यक्रम से जुड़ी आवश्यक जानकारियों से अवगत करवाया।

यह भी पढ़ें- एमपी में जारी रहेगा बारिश का दौर, रीवा-जबलपुर समेत 13 जिलों में होगी भारी वर्षा; ऑरेंज अलर्ट जारी