किसानों की समृद्धि पर सरकार का फोकस, एमपी में अब तक लगे 27 हजार सोलर पंप, अगले दो साल में 4 लाख का लक्ष्य
डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सरकार की प्राथमिकताओं को फिर दोहराया है। ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 26 Apr 2026 05:11:09 PM (IST)Updated Date: Sun, 26 Apr 2026 05:11:09 PM (IST)
एमपी में लगे 27 हजार सोलर पंप( फोटो क्रेडिट- @DrMohanYadav51)HighLights
- 27 हजार सोलर पम्प स्थापित
- 4 लाख का नया लक्ष्य तय
- किसानों को सस्ती बिजली फोकस
डिजिटल डेस्क। डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सरकार की प्राथमिकताओं को फिर दोहराया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि प्रदेश में अब तक 27 हजार से अधिक सोलर पम्प लगाए जा चुके हैं और अगले दो वर्षों में 4 लाख पम्पों को सौर ऊर्जा से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
किसानों को सस्ती और निर्बाध बिजली
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को सस्ती और निर्बाध बिजली उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सौर ऊर्जा के जरिए किसानों को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि जब किसान खुद ऊर्जा उत्पादक बनेंगे, तो उनकी आय और उत्पादन दोनों में वृद्धि होगी, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
समीक्षा बैठक में प्रगति पर चर्चा
15 अप्रैल को एक समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग की योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को सोलर पम्प अपनाने के लिए हरसंभव सहयोग और मार्गदर्शन दिया जाए। साथ ही, इस वित्तीय वर्ष के अंत तक 2 लाख से अधिक किसानों को सोलर पम्प से जोड़ने का लक्ष्य तय कर तेजी से काम करने को कहा।