_m.webp)
नईदुनिया प्रातिनिधि, भोपाल। प्रदेश में दिन की तपिश और रात की ठंडक के बीच मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। उत्तरी पाकिस्तान से आगे बढ़ रहे पश्चिमी विक्षोभ ट्रफ के रूप में आगे बढ़ रहा है, जिसके चलते प्रदेश के उत्तरी और पूर्वी अंचल में नया वेदर सिस्टम सक्रिय हो गया है।
इसके असर से चंबल और बुंदेलखंड के आसमान पर बादलों ने डेरा डाल लिया है, इससे रात के तापमान में तीन से चार डिग्री तक का उछाल आया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 15 से लेकर 17 अक्टूबर तक ग्वालियर-चंबल, बुंदेलखंड और पूर्वी इलाकों के कई जिलों में हल्की वर्षा की चेतावनी जारी की है।
मौसम विज्ञानी बीएस यादव ने बताया कि उत्तरी पाकिस्तान पर बने पश्चिमी विक्षोभ के ट्रफ के रूप में आगे बढ़ने से राज्य में नया वेदर सिस्टम सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से अगले तीन दिनों तक उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में हल्की वर्षा का दौर चलेगा। गुरुवार 15 अक्टूबर को नीमच, मंदसौर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, ग्वालियर और शिवपुरी जिलों में कहीं-कहीं हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं 16 अक्टूबर को 16 जिलों और 17 अक्टूबर को 11 जिलों में वर्षा के आसार जताए गए हैं।
(नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में है)