• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP Weather 19th July: ग्वालियर-जबलपुर समेत 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें भोपाल-इंदौर का कैसा रहेगा मौसम

पश्चिम बंगाल में बने कम दबाव के क्षेत्र और मौसम प्रणालियों के सक्रिय होने से प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव हुआ है। शनिवार को प्रदेश के पूर्वी और मध्य ...और पढ़ें

By PANKAJ SHRIVASTAVAEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 18 Jul 2026 09:12:42 PM (IST)Updated Date: Sat, 18 Jul 2026 09:12:42 PM (IST)
MP Weather 19th July: ग्वालियर-जबलपुर समेत 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें भोपाल-इंदौर का कैसा रहेगा मौसम
चक्रवाती हवाओं और कम दबाव के क्षेत्र से भीगा एमपी। (AI Generated)

HighLights

  1. पश्चिम बंगाल में सिस्टम एक्टिव होने से बदला मौसम
  2. मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में मानसूनी द्रोणिका का असर
  3. मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कब तक होगी जोरदार बारिश

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। पश्चिम बंगाल में बने कम दबाव के क्षेत्र और मौसम प्रणालियों के सक्रिय होने से प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव हुआ है। शनिवार को प्रदेश के पूर्वी और मध्य के इलाकों में हल्की से तेज वर्षा हुई।

शाम साढ़े पांच बजे तक सबसे अधिक 18 मिलीमीटर वर्षा छिंदवाड़ा में और 12 मिलीमीटर सिवनी में दर्ज की गई। इसके अलावा रायसेन, नर्मदापुरम, सागर, बालाघाट और राजधानी भोपाल सहित कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई।

मौसम प्रणालियों की सक्रियता और कारण

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार इस बदलाव की वजह केवल पश्चिम बंगाल में बने कम दबाव का क्षेत्र नहीं है, बल्कि मानसूनी द्रोणिका का नीचे आना भी है, जो वर्तमान में यूपी के बरेली और अमृतसर से होकर गुजर रही है।


इसके साथ ही उत्तर हरियाणा, पूर्वी उत्तर प्रदेश और दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के ऊपर बने चक्रवातों के कारण प्रदेश के पूर्वी और मध्य हिस्सों में नमी आ रही है, जिससे वर्षा हो रही है। वर्षा के इस दौर के चलते रविवार से तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने की संभावना जताई गई है।

इन इलाकों में होगी बरसात

रविवार को मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, डिंडोरी और मंडला के अधिकांश इलाकों में जोरदार वर्षा होने की संभावना है। वहीं रीवा, सतना, पन्ना, मैहर, कटनी, जबलपुर, सिवनी और बालाघाट में भी अच्छी वर्षा की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- बालाघाट चावल घोटाला: एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, तीन राइस मिल मालिक और मैनेजर गिरफ्तार; कई बड़े नाम रडार पर

सागर, दमोह, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में हल्की वर्षा हो सकती है। ग्वालियर, चंबल संभाग, गुना, शिवपुरी, विदिशा, रायसेन और नर्मदापुरम सहित कई जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।

शाम साढ़े पांच बजे तक कहां कितना गिरा पानी

शहर / स्थान वर्षा (मिलीमीटर में)
रायसेन 2.0
नर्मदापुरम (पचमढ़ी) 1.0
सागर 0.4
बालाघाट 0.2

प्रदेश के चार बड़े शहरों का तापमान

शहर अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C)
भोपाल 34.0 26.5
इंदौर 32.2 24.5
ग्वालियर 38.0 28.8
जबलपुर 32.9 24.6

(नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में है)