• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP Weather 31st July: इंदौर-भोपाल समेत इन 51 जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट

शुक्रवार को प्रदेश के पश्चिमी जिलों में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने अलीराजपुर, झाबुआ, धार और रतलाम के लिए ऑरेंज अलर्ट जा...और पढ़ें

By PANKAJ SHRIVASTAVAEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 30 Jul 2026 08:26:18 PM (IST)Updated Date: Thu, 30 Jul 2026 08:42:52 PM (IST)
MP Weather 31st July: इंदौर-भोपाल समेत इन 51 जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट
MP Weather 31st July: इंदौर-भोपाल समेत इन 51 जिलों में होगी बारिश

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। प्रदेश के मध्य से गुजर रही मानसून द्रोणिका और 3.1 से 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर बने गहरे अवदाब के कारण पूरे प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। गुरुवार को राज्य के कई हिस्सों में तेज तो कहीं मध्यम वर्षा हुई। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार शाम साढ़े पांच बजे तक सबसे अधिक 62 मिलीमीटर वर्षा रतलाम में हुई।

वहीं राजधानी भोपाल में वर्षा का एक अलग ही रूप देखने को मिला, जहां कहीं अचानक तेज बौछारें पड़ीं तो कहीं धूप खिली। भोपाल में सात मिलीमीटर वर्षा हुई। इसके अलावा खरगौन में 39, उज्जैन में 25 और खंडवा में 15 मिलीमीटर बरसात हुई।


आज 4 जिलों में ऑरेंज और 47 में येलो अलर्ट

शुक्रवार को प्रदेश के पश्चिमी जिलों में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने अलीराजपुर, झाबुआ, धार और रतलाम के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं भोपाल, बुरहानपुर, खरगौन और बड़वानी समेत 47 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि लगातार हो रही बारिश और हवा में नमी के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का भी सामना करना पड़ रहा है।

4-5 दिनों तक जारी रहेगा बारिश का दौर

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश पर बना गहरा अवदाब अब पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। इसके थोड़ा कमजोर होकर अवदाब में बदलने और फिर विदर्भ व दक्षिण मध्य प्रदेश की सीमा से गुजरने की संभावना है। इसके प्रभाव से अगले चार-पांच दिनों तक पूरे प्रदेश में वर्षा की गतिविधियां बनी रहेंगी।

यह भी पढ़ें- भोपाल में दौड़ीं 10 नई ई-बसें, अभी इन रास्तों पर आएंगी नजर, पहले दिन 2 हजार यात्रियों ने किया सफर

शाम साढ़े पांच बजे तक कहां कितनी हुई बरसात

शहर वर्षा (मिलीमीटर में)
बैतूल 0.4
छिंदवाड़ा 3.0
दमोह 1.0
दतिया 6.0
धार 4.0
इंदौर 0.3
जबलपुर 1.0
मंडला 3.0
रायसेन 8.0
रीवा 0.3
सागर 0.9
सतना 1.0
सिवनी 5.0
टीकमगढ़ 1.0
उमरिया 3.0

प्रदेश के चार बड़े शहरों का तापमान

(नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में)

शहर अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C)
भोपाल 31.4 25.0
इंदौर 30.5 23.8
ग्वालियर 34.1 27.3
जबलपुर 31.4 25.6