• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP Weather: रीवा, सतना, जबलपुर और बालाघाट में बारिश का अलर्ट, नया सिस्टम बढ़ाएगा मानसून की रफ्तार

मध्य प्रदेश में बारिश का दौर अगले सप्ताह भी जारी रहने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में नया कम दबाव क्षेत्र बनने से सोमवार से वर्षा का दायरा बढ़ेगा।

By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Sat, 22 Aug 2026 09:50:49 PM (IST)Updated Date: Sat, 22 Aug 2026 09:50:49 PM (IST)
MP Weather: रीवा, सतना, जबलपुर और बालाघाट में बारिश का अलर्ट, नया सिस्टम बढ़ाएगा मानसून की रफ्तार
अब बंगाल की खाड़ी में एक और कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो रहा है। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. दमोह और जबलपुर में अति भारी बारिश दर्ज हुई।
  2. तेंदुखेड़ा में 130.6 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
  3. पूर्वी मध्यप्रदेश में 23 से 26 अगस्त बारिश संभव।

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल : प्रदेश में अब बंगाल की खाड़ी में एक और कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो रहा है। यह सिस्टम सक्रिय हुआ तो सोमवार को वर्षा का दायरा प्रदेश के मध्यवर्ती और पश्चिमी जिलों तक विस्तारित हो जाएगा।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और आसपास बना कम दबाव का क्षेत्र शनिवार को भी उसी क्षेत्र में बना रहा। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण 4.5 किमी ऊंचाई तक फैला है। इसके साथ मानसून ट्रफ भी कम दबाव के क्षेत्र के केंद्र से होकर गुजर रही है। इन मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेश में अगले सप्ताह भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।


इन जिलों में दर्ज हुई अति भारी बारिश

शुक्रवार रात से शनिवार शनिवार सुबह तक दमोह और जबलपुर जिलों में अति भारी बारिश हुई है। वहीं रीवा, मऊगंज, मंडला, दतिया और पन्ना के कई स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज हुई है। दमोह के तेंदुखेड़ा में 24 घंटों में 130.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई है। मझौली, अजयगढ़ और पाटन में भी अति भारी बरसात हुई।

बाढ़ और जलभराव को लेकर अलर्ट

  • मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी मध्यप्रदेश के इन्हीं जिलों में 23 से 26 अगस्त तक कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है, जबकि पश्चिमी मध्यप्रदेश में भी 22 से 25 अगस्त तक कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।
  • शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, जबलपुर, रीवा, सतना, सीधी और सिंगरौली सहित आसपास के जिलों में बारिश के दौर बन सकते हैं। लगातार बारिश और स्थानीय नालों-नदियों में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए पूर्वी जिलों में जलभराव और अचानक बाढ़ की स्थिति पर नजर रखने की जरूरत बताई गई है।

बंगाल की खाड़ी में ऐसा माहौल

बंगाल की खाड़ी के उत्तर में पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तट के पास एक नया ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके प्रभाव से अगले 24 घंटे में उसी क्षेत्र में एक और कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इससे मानसून गतिविधियों में तेजी आएगी। वर्षा का दायरा बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें- MP Weather 23th August: ग्वालियर में फिर बदलेगा मौसम, साइक्लोनिक सर्कुलेशन से इस हफ्ते होगी भारी बारिश