MP Weather Update: मध्य प्रदेश में शीतलहर और कोहरे की दोतरफा मार, 21 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे
मध्य प्रदेश में सर्दी का सितम जारी है। प्रदेश के सर्द हवाओं के रात में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। साथ ही कोहरे के कारण दिन के समय भी ठिठुरन है। रविवार ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 22 Dec 2025 05:38:37 AM (IST)Updated Date: Mon, 22 Dec 2025 05:47:00 AM (IST)
मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंडHighLights
- प्रदेश में घना कोहरा छाने से दिन में भी ठिठुरन
- 21 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम
- रात के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होने की संभावना
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल: सर्द हवाओं के कारण जहां रात में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, वहीं प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र में घना कोहरा छाने के कारण दिन में भी ठिठुरन बढ़ गई है। इसी क्रम में रविवार को रात का सबसे कम 4.7 डिग्री सेल्सियस तापमान उमरिया में दर्ज किया गया। शहडोल एवं सिवनी जिले में शीतलहर का प्रभाव रहा।
प्रदेश में रविवार को 21 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम पर रहा। रीवा, सतना, ग्वालियर, खजुराहो में अति घना कोहरा रहा। जिसके चलते दृश्यता 50 मीटर से कम रह गई थी। उधर दिन का सबसे कम 16 डिग्री सेल्सियस तापमान खजुराहो में दर्ज किया गया। दतिया, ग्वालियर, खजुराहो, नरसिंहपुर, रीवा, सतना में शीतल दिन रहा।
मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उसके आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। उत्तर-पश्चिमी भारत पर 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर 240 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से जेट स्ट्रीम हवाएं चल रही हैं।
यह भी पढ़ें- कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी, दिल्ली-यूपी में कोहरा और शीतलहर से जनजीवन प्रभावित; उड़ानें रद, ट्रेनें लेट
अगले कुछ दिनों में मिल सकती है थोड़ी राहत
मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में है। वहां से लगातार आ रही सर्द हवाओं के कारण मध्य प्रदेश के अधिकतर शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम पर बना हुआ है। उधर उत्तर भारत से लगे प्रदेश के जिलों में घना कोहरा छाने के कारण दिन में भी ठिठुरन बढ़ गई है। इस तरह की स्थिति अभी बनी रह सकती है। हालांकि रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है।