• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP Weather Update: भोपाल, इंदौर समेत 40 जिलों में लगातार बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिनों तक जारी रहेगा मौसम का यही मिजाज

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले पांच दिनों के दौरान प्रदेश के मौसम में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने वाला है, यानी बारिश का यह दौर लगातार जारी रहेगा...और पढ़ें

By PANKAJ SHRIVASTAVAEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 07 Jul 2026 08:04:13 PM (IST)Updated Date: Tue, 07 Jul 2026 08:04:13 PM (IST)
MP Weather Update: भोपाल, इंदौर समेत 40 जिलों में लगातार बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिनों तक जारी रहेगा मौसम का यही मिजाज
मानसून से भीग रहा पूरा प्रदेश। (AI Generated Image)

HighLights

  1. मध्य प्रदेश के तापमान में 7 डिग्री तक की भारी गिरावट
  2. अगले 5 दिनों तक जारी रहेगा मौसम का यही मिजाज
  3. भोपाल-इंदौर सहित प्रदेशभर में वज्रपात की चेतावनी

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता के चलते पूरा मध्य प्रदेश इस समय बरसात में भीग रहा है। मंगलवार को प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कहीं रिमझिम बौछारें पड़ीं, तो कहीं तेज वर्षा हुई। बालाघाट जिले के खजुराहो में सबसे अधिक 43 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा धार में 39 मिलीमीटर और राजगढ़ में 30 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

राजधानी भोपाल में भी सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे और सुबह 11-12 बजे तक कई इलाकों में तेज बारिश तो कहीं बौछारें पड़ीं। मंगलवार को बारिश के साथ-साथ तेज हवाओं ने भी अपना असर दिखाया। ग्वालियर और गुना समेत कई जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चली। शाम होते-होते छिंदवाड़ा, सिवनी और सीधी समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा हुई।


अगले 5 दिन जारी रहेगा बारिश का दौर

लगातार हो रही इस झमाझम और रिमझिम वर्षा के कारण प्रदेश के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। पश्चिमी मध्य प्रदेश के तापमान में एक से पांच डिग्री तक की गिरावट आई। अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री से 33.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री से 28.6 डिग्री के बीच रहा। पूर्वी मध्य प्रदेश के तापमान में एक से सात डिग्री तक की गिरावट हुई। इस क्षेत्र में अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री से 32.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री से 25.8 डिग्री के बीच रिकॉर्ड हुआ।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले पांच दिनों के दौरान प्रदेश के मौसम में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने वाला है, यानी बारिश का यह दौर लगातार जारी रहेगा। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में अति भारी वर्षा की चेतावनी (ऑरेंज अलर्ट)

गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, सागर और टीकमगढ़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां अति भारी वर्षा के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है।

येलो अलर्ट (भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवाएं)

भारी बारिश और वज्रपात: विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, झाबुआ, धार, इंदौर, उज्जैन, आगर, मंदसौर, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, दमोह, छतरपुर और निवाड़ी।

झंझावत, वज्रपात और तेज हवाएं: भोपाल, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, रतलाम, देवास, शाजापुर, नीमच, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, मैहर और पांढ़ुर्णा।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का महत्वपूर्ण आदेश, नियमित लेक्चरर्स की नियुक्ति से गेस्ट फैकल्टी की सेवाएं नहीं होंगी समाप्त

कहां कितनी हुई बारिश?

शहर बारिश (मिलीमीटर में)
धार 39.0
रतलाम 23.0
उज्जैन 17.0
सागर 15.0
खरगौन 13.0
भोपाल 10.0
इंदौर 8.0
रायसेन 8.0
नर्मदापुरम 6.0
सतना 6.0
टीकमगढ़ 6.0
खंडवा 5.0
दमोह 5.0
गुना 4.0
सीधी 4.0
बैतूल 0.6
जबलपुर 0.6