MP Weather Update: कड़ाके की ठंड से मिली राहत, लेकिन 3 दिन बाद फिर बिगड़ेगा मौसम; इन जिलों में बारिश के आसार
MP Weather: लगातार आ रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर से फिलहाल कड़ाके की ठंड से राहत मिल गई है। बुधवार को प्रदेश में रात का सबसे कम 5.1 डिग्री सेल्सियस ताप ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 22 Jan 2026 07:29:54 AM (IST)Updated Date: Thu, 22 Jan 2026 07:29:54 AM (IST)
एमपी में बदल रहा मौसमHighLights
- कड़ाके की ठंड से राहत मिल गई है
- सबसे कम तापमान मंदसौर में दर्ज
- मौसम में परिवर्तन की संभावना नहीं
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। लगातार आ रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर से फिलहाल कड़ाके की ठंड से राहत मिल गई है। बुधवार को प्रदेश में रात का सबसे कम 5.1 डिग्री सेल्सियस तापमान मंदसौर में दर्ज किया गया। ग्वालियर में हल्का कोहरे छाया रहा। दिन का सबसे अधिक 29 डिग्री सेल्सियस तापमान मंडला में रिकार्ड किया गया।
तीन-चार दिन तक ऐसे रहेंगे मौसम
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी दो-तीन दिन तक मौसम के मिजाज में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। उसके बाद ग्वालियर, चंबल संभाग में कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है। गुरुवार को ग्वालियर, दतिया, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी में मध्यम स्तर को कोहरा छा सकता है।
मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। इसके साथ एक द्रोणिका भी संबद्ध है। उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर भी हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है।
एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पूर्व ईरान पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। पूर्वोत्तर भारत पर 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर 222 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से जेट स्ट्रीम हवाएं चल रही हैं। इसके अतिरिक्त 26 जनवरी से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमोत्तर भारत को प्रभावित करने की संभावना है।