लाखों लीटर पानी बर्बाद, बूंद-बूंद को तरसे 3 लाख भोपालवासी... लापरवाही पर मेट्रो और NHAI पर भारी जुर्माना
शहर में चल रहे मेट्रो और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के निर्माण कार्यों के दौरान पेयजल पाइप लाइन बार-बार क्षतिग्रस्त हो रही है, जिसके कारण ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 01 Jun 2026 08:09:06 PM (IST)Updated Date: Mon, 01 Jun 2026 08:09:06 PM (IST)
लापरवाही पर मेट्रो और NHAI पर भारी जुर्माना (AI Generated Image)नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। शहर में चल रहे मेट्रो और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के निर्माण कार्यों के दौरान पेयजल पाइप लाइन बार-बार क्षतिग्रस्त हो रही है, जिसके कारण शहर के कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। ऐसे में शहरवासियों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। बीते एक माह में ही मेट्रो और अयोध्या बायपास के निर्माण कार्यों के दौरान ही 21 बार पाइप लाइन फूट चुकी है, जिससे लाखों लीटर पानी बर्बाद हो चुका है। इसकी क्षतिपूर्ति के लिए नगर निगम ने दोनों ही निर्माण एजेंसियों पर 27.27 लाख रुपये का जुर्माना ठोक दिया है।
ईद के मौके पर 3 लाख से अधिक आबादी परेशान
शहर में चल रहे निर्माण कार्यों के दौरान निर्माण एजेंसियां भूमिगत पाइप लाइन की सही जानकारी और सुरक्षा उपायों के बिना खुदाई का काम कर रही हैं। ऐसे में शहर में लगातार पाइप लाइन फूटने की वजह से पुराने शहर के तीन लाख से अधिक लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। ईद के दौरान स्थिति और गंभीर हो गई, जब पुराने शहर के करीब डेढ़ लाख लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। ऐसे में नगर निगम ने एनएचएआई पर 21.51 लाख का जुर्माना लगाया है, जबकि मप्र मेट्रो कॉर्पोरेशन पर 5.76 लाख का जुर्माना पाइप लाइन फोड़ने के लिए लगाया गया है।
यह भी पढ़ें- भोपाल में पति को शराब पिलाकर घर में घुसे दोस्त, पत्नी से छेड़छाड़ कर पीठ में घोंपा चाकू, मंगलसूत्र लूटा!
इन क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त हुई पाइप लाइन
- 26 मई : ट्रुबा कॉलेज के पास एनएचएआई के निर्माण कार्य के दौरान पाइपलाइन टूट गई।
- 27 मई : डीआईजी बंगला चौराहा के पास मेट्रो की खुदाई से पाइपलाइन फट गई।
- 28 मई : आरिफ नगर क्षेत्र में मेट्रो कार्य के दौरान एक और पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुई।
- 29 मई : करोंद में खुदाई के समय मुख्य कोलार फीडर लाइन को नुकसान पहुंच गया।
पेयजल पाइपलाइनों को नुकसान पहुंचाने वाली एजेंसियों की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नगर निगम ने संबंधित एजेंसियों को नोटिस जारी करने के साथ आर्थिक दंड भी लगाया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोहराने पर और सख्त कार्रवाई की जाएगी। - संस्कृति जैन, आयुक्त, नगर निगम