भोपाल नगर निगम का चला हथौड़ा, कोलार से करोंद तक हटाए अवैध शेड और रैंप, सड़क पर खड़े वाहन भी जब्त
भोपाल नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी अमले ने सोमवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क, फुटपाथ और सार्वजनिक स्थानों पर जमे अतिक्रमण को हटाने की कार्रवा ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 09 Mar 2026 09:40:56 PM (IST)Updated Date: Mon, 09 Mar 2026 09:40:55 PM (IST)
कोलार से करोंद तक हटाए अवैध शेड और रैंप। (Image Source: AI-Generated)HighLights
- राजधानी में अतिक्रमण पर बड़ी स्ट्राइक
- शहर को अतिक्रमण मुक्त करने की मुहिम
- दर्जनों इलाकों में चला निगम का अमला
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी अमले ने सोमवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क, फुटपाथ और सार्वजनिक स्थानों पर जमे अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की। अमले ने कोलार परफेक्ट प्लाजा क्षेत्र में दुकानों के बाहर अवैध रूप से लगे टीन के शेड को और बैरागढ़ चिचली अंशल ग्रीन कॉलोनी में सड़क पर बना रैंप तोड़ दिया। शाहपुरा शैतान सिंह चौराहे पर अवैध लगा लोहे का गेट, बिना परमीशन लगी गन्ने की चरखी, त्रिलंगा से नाश्ते की दुकान, भट्टी और मिक्सर मशीन को हटा दिया।
अवैध निर्माण और वाहनों पर चला बुलडोजर
भानपुर शिवनगर, कल्याण नगर, परिहार चौराहा क्षेत्रों से घरों के बाहर लगी फर्शियां, करोंद से अवैध लगी लोहे की जाली, भोपाल गेट क्षेत्र से दुकान के बाहर रखी भवन निर्माण सामग्री और करोंद में सेंट जॉन स्कूल के सामने से 10 चार पहिया वाहनों को हटाया। साथ ही छह ठेले, टूटा ठेला बाड़ी, पान पार्लर और दो लोहे की चेन जब्त करने की कार्रवाई की।
यह भी पढ़ें- इंदौर एयरपोर्ट पर रनवे का पिघला डामर, 20 मिनट बाधित रही उड़ानें, दो उड़ानों को भोपाल किया डायवर्ट
इन प्रमुख इलाकों में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
अमले ने ललिता नगर, डीमार्ट, जेके अस्पताल, सूरज नगर, नीलबड़, जवाहर चौक, भारत माता चौराहा, पीएंडटी रोड, शाहपुरा शैतान सिंह चौराहा, त्रिलंगा, 12 नंबर, बोर्ड ऑफिस, एमपी नगर, अयोध्या बायपास, अभिनव होम्स, अशोका गार्डन क्षेत्र, मोती मस्जिद, हमीदिया रोड, भोपाल गेट, कल्याण नगर और करोंद क्षेत्र में भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।