
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए मध्य प्रदेश के दो सरकारी शिक्षकों और छत्तीसगढ़ के एक सरकारी शिक्षक का चयन किया गया है। भोपाल की सांदीपनि विद्यालय महात्मा गांधी की उच्च माध्यमिक शिक्षिका डा. अर्चना शुक्ला और सीधी जिले की शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कंजवार के माध्यमिक शिक्षक शैलेन्द्र प्रताप सिंह को यह सम्मान दिया जाएगा। दोनों शिक्षकों को पांच सितंबर यानी शिक्षक दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए जारी चयन में मध्य प्रदेश से दो शिक्षकों का नाम शामिल है। डा. अर्चना शुक्ला भोपाल स्थित सांदीपनि विद्यालय महात्मा गांधी में उच्च माध्यमिक शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। वहीं, शैलेन्द्र प्रताप सिंह सीधी जिले की पूर्व माध्यमिक शाला कंजवार में माध्यमिक शिक्षक हैं। सुनीता यादव छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूल एमएस खिचारी
यह भी पढ़ें- एमपी के सरकारी स्कूलों की बदहाली... 1.15 लाख से अधिक शिक्षकों के पद रिक्त, 5000 भवन जर्जर और 10 हजार में बिजली गायब