• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

स्मार्ट सिटी और नगर निगम के बीच उलझीं भोपाल के न्यू मार्केट की स्ट्रीट लाइटें

नगर निगम और स्मार्ट सिटी के मध्य जिम्मेदारी तय न होने के कारण बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों का खामियाजा न्यू मार्केट के रहवासियों और बाजार आने वाले ग्राहकों...और पढ़ें

By Praveen DixitEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Mon, 11 May 2026 12:52:42 PM (IST)Updated Date: Mon, 11 May 2026 12:55:53 PM (IST)
स्मार्ट सिटी और नगर निगम के बीच उलझीं भोपाल के न्यू मार्केट की स्ट्रीट लाइटें
न्यू मार्केट में स्ट्रीट लाइटें बंद होने से रात में अंधेरा बना रहता है। नईदुनिया।

HighLights

  1. न्यू मार्केट में कई दिनों से बंद पड़ी हैं स्ट्रीट लाइटें
  2. ग्राहक और रहवासी अंधेरे में आने-जाने को मजबूर
  3. स्मार्ट सिटी और नगर निगम के बीच जिम्मेदारी को लेकर विवाद

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी के न्यू मार्केट की रौनक इन दिनों अंधेरे में डूबती नजर आ रही है। शहर के सबसे बड़े और प्रमुख बाजारों में शामिल न्यू मार्केट में कई दिनों से स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं, जिससे यहां आने वाले ग्राहकों और रहवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

खास बात यह है कि स्ट्रीट लाइटों की जिम्मेदारी को लेकर भोपाल स्मार्ट सिटी और भोपाल नगर निगम आमने-सामने हैं। दोनों विभाग एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं, जिसके कारण समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा।

बाजार और रहवासी क्षेत्र में पसरा अंधेरा

naidunia_image

न्यू मार्केट व्यापारी महासंघ के संजय वलेचा ने बताया कि बाजार की स्ट्रीट लाइटें कई दिनों से बंद हैं, जिससे कई हिस्सों में अंधेरा पसरा रहता है। विशेष रूप से रहवासी क्षेत्र में सुलभ कॉम्प्लेक्स से लेकर संत निवास तक लोगों को परेशानी हो रही है। बाजार आने वाले लोगों को सुलभ कॉम्प्लेक्स तक जाने में भी अंधेरे से गुजरना पड़ता है।


बाजार आने वाले लोगों को भी रात के समय अंधेरे से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे सुरक्षा और सुविधा दोनों प्रभावित हो रही हैं।

यह भी पढ़ें- Bhopal: न्यूमार्केट में एप्पल का नकली लोगो लगाकर बेच रहे थे मोबाइल कवर और ईयरबड्स, चार दुकानदारों पर केस दर्ज

जिम्मेदारी को लेकर विभागों में असमंजस

स्मार्ट सिटी के इंजीनियर राजीव अग्निहोत्री का कहना है कि स्ट्रीट लाइटों की जिम्मेदारी नगर निगम की है। वहीं नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि इस व्यवस्था को स्मार्ट सिटी देख रही है।

दोनों विभागों के बीच जिम्मेदारी तय नहीं होने से न्यू मार्केट की समस्या जस की तस बनी हुई है।