कुबेरेश्वर धाम कांवड़ यात्रा के चलते तीन दिन तक सीहोर मार्ग पर वाहनों की नो-एंट्री, जानें वैकल्पिक रास्ते
कुबेरेश्वर धाम में 25 अगस्त को पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा के चलते भोपाल-सीहोर मार्ग पर यातायात व्यवस्था बदलेगी। भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 22 Aug 2026 11:00:57 PM (IST)Updated Date: Sat, 22 Aug 2026 11:00:57 PM (IST)
कुबेरेश्वर धाम कांवड़ यात्रा के चलते तीन दिन तक सीहोर मार्ग पर वाहनों की नो-एंट्री। (एआई जनरेटेड)HighLights
- 23 अगस्त सुबह नौ बजे से डायवर्जन लागू होगा।
- 25 अगस्त रात आठ बजे तक यातायात व्यवस्था बदलेगी।
- भारी वाहनों को भोपाल-ब्यावरा-इंदौर मार्ग से भेजा जाएगा।
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। कुबेरेश्वर धाम में 25 अगस्त को कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा प्रस्तावित है। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए भोपाल-सीहोर मार्ग पर यातायात व्यवस्था बदली जाएगी।
यातायात डायवर्जन
- डायवर्जन 23 अगस्त सुबह करीब नौ बजे से 25 अगस्त रात करीब आठ बजे तक लागू रहेगा। भोपाल से इंदौर जाने वाले सभी भारी वाहनों को भोपाल-ब्यावरा-इंदौर मार्ग से भेजा जाएगा। इंदौर से भोपाल आने वाले भारी वाहन भी इसी मार्ग का उपयोग करेंगे।
यातायात दबाव बढ़ने पर चार पहिया वाहनों को भी वैकल्पिक मार्ग से निकाला जा सकता है। कांवड़ यात्रा के दौरान सीहोर क्षेत्र से गुजरने वाले मुख्य भोपाल-इंदौर हाईवे पर भारी वाहनों और जरूरत के अनुसार सामान्य यातायात का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यात्रियों को अतिरिक्त समय रखना होगा
ब्यावरा होकर सफर करने पर दूरी और समय बढ़ेगा। यात्रियों को यात्रा में 1.5 से 2 घंटे अतिरिक्त रखने की सलाह दी गई है। संभव हो तो सीहोर और देवास के मुख्य मार्गों से बचने और प्रशासन की ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करने की अपील की गई है।