भोपाल में होटल के कमरे में पति पर ब्लेड से हमला कर भागी पत्नी, केस दर्ज; आधी रात हुआ जमकर हंमागा
भोपाल में एक होटल में ठहरे दंपति के बीच एकदम विवाद हो गया, जिसमें पत्नी युवक पर चाकू से हमला कर भाग गई। ब्लेड से हमला होने पर पति को मामूली चोट लगी है ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 09 Mar 2026 12:46:09 AM (IST)Updated Date: Mon, 09 Mar 2026 04:45:30 AM (IST)
पति पर ब्लेड से हमला कर भागी पत्नी (सांकेतिक तस्वीर)नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। पिपलानी की होटल में ठहरे दंपति के बीच विवाद हो गया, जिसमें पत्नी युवक पर चाकू से हमला कर भाग गई। ब्लेड से हमला होने पर पति को मामूली चोट लगी है, जहां निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पिपलानी पुलिस ने पत्नी के खिलाफ मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार 30 साल वर्षीय ललित राजपूत पिता हाकम सिंह निवासी पिपलानी के गोपाल नगर में रहता है।
वह पुणे की आईटी कंपनी में नौकरी करता है। खंडवा निवासी देनंदनी तोमर से उसकी दोस्ती फेसबुक पर हुई थी। देनंदनी शाजापुर के जिला अस्पताल में बतौर नर्स कार्यरत है। पिछले सालों में कुछ समय तक दोनों लिव-इन में रहे। लेकिन जब ललित शादी से मुकर गया तो देनंदनी ने उसके खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया था। बाद में दोनों के बीच समझौता हुआ और मई 2025 में आर्य समाज मंदिर में उनकी शादी हुई।
कोमल पैलेस होटल में रुकी थी देनंदनी
फिलहाल ललित भोपाल में रहता है, जबकि देनंदनी शाजापुर में ही रहती है। दोनों के बीच साथ रहने का विवाद है। ललित का कहना है कि उसकी पत्नी साथ रहना नहीं चाहती, जबकि देनंदनी का आरोप है कि पति उसे साथ में नहीं रखना चाहता है। शनिवार केा देनंदनी तोमर ललित से मिलने भोपाल आई थी। ललित ने उसे आनंद नगर के कोमल पैलेस होटल में रुकवा दिया था।
यह भी पढ़ें- भोपाल: मुखबिरी के शक में गैंग ने पुराने साथी पर किया जानलेवा हमला, चाकूबाजी के बाद की फायरिंग
युवक इस समय अस्पताल में भर्ती
देर रात दोनों के बीच में जमकर विवाद हुआ। रविवार सुबह सात बजे के लगभग जब ललित की नींद खुली, तो नाराज पत्नी ने ब्लेड से उसके हाथ और पेट में हमला किया। इसके बाद वह बाथरुम में छिप गया, तो पत्नी ने वहां पहुंचकर कांच का ग्लास सिर पर मारकर घायल कर दिया। बाद में ललित अस्पताल में भर्ती हुआ और पुलिस को पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई।