OBC Scholarship Controversy: ओबीसी महासभा का प्रदर्शन, CM हाउस तक पैदल मार्च की तैयारी
ओबीसी महासभा और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने सोमवार दोपहर करीब 1 बजे तरुण पुष्कर के पास प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों के समर्थन में मुख्यमंत्री निवास तक पैदल मार्च करेंगे और अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपेंगे।
Publish Date: Mon, 02 Nov 2026 08:10:58 AM (IST)Updated Date: Mon, 02 Nov 2026 02:32:26 PM (IST)
भोपाल में ओबीसी महासभा ने प्रदर्शन किया। नईदुनिया।HighLights
- 14 छात्रवृत्तियां लंबित होने पर विरोध
- ओबीसी महासभा का प्रदर्शन आज
- मुख्यमंत्री निवास तक निकालेंगे पैदल मार्च
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्य प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) विद्यार्थियों की 'विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना 2025-26' को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। योजना के तहत लंबित 14 छात्रवृत्तियों की स्वीकृति और विद्यार्थियों की मांगों के समर्थन में ओबीसी महासभा एवं विभिन्न सामाजिक संगठन मैदान में उतर आए हैं।
प्रदर्शन और पैदल मार्च
ओबीसी महासभा के नेतृत्व में विभिन्न संगठनों द्वारा सोमवार को दोपहर करीब 1 बजे तरुण पुष्कर के पास एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी कार्यकर्ता और छात्र मुख्यमंत्री निवास की ओर पैदल मार्च करेंगे और अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपेंगे।
छात्रवृत्ति न मिलने से अटका भविष्य
संगठनों का कहना है कि विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना के तहत पात्र अभ्यर्थियों की छात्रवृत्ति काफी समय से लंबित है, जिससे छात्रों का शैक्षणिक भविष्य अधर में लटका हुआ है। विद्यार्थियों के हक की लड़ाई के लिए ही यह विरोध प्रदर्शन और सीएम हाउस घेराव का आह्वान किया गया है।