• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल के प्राचीन कमली मंदिर में तनाव: सुबह गायब मिलीं मूर्तियां, आक्रोशित भक्तों ने खुद दोबारा की स्थापना; पुलिस से मांगी सुरक्षा

प्राचीन कमली मंदिर से श्रद्धालुओं को विश्वास में लिए बिना मूर्तियां हटाए जाने पर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने स्वयं मूर...और पढ़ें

By dilip mangtaniEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Fri, 10 Jul 2026 09:27:15 AM (IST)Updated Date: Fri, 10 Jul 2026 09:27:15 AM (IST)
भोपाल के प्राचीन कमली मंदिर में तनाव: सुबह गायब मिलीं मूर्तियां, आक्रोशित भक्तों ने खुद दोबारा की स्थापना; पुलिस से मांगी सुरक्षा
महिलाओं ने एसीपी हनुमानगंज को को ज्ञापन सौंपा। नईदुनिया।

HighLights

  1. प्राचीन कमली मंदिर से श्रद्धालुओं को विश्वास में लिए बिना मूर्तियां हटाए जाने पर आक्रोश
  2. विरोध करते हुए श्रद्धालुओं ने स्वयं मूर्तियों और पिंडियों को मूल स्थान पर पुनः स्थापित किया
  3. श्रद्धालुओं ने एसीपी हनुमानगंज से मंदिर और मूर्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। पुराने भोपाल स्थित प्राचीन कमली मंदिर से स्थानीय लोगों को विश्वास में लिए बिना मूर्तियों का विस्थापन करने पर नागरिकों ने आक्रोश प्रकट किया।

गुरुवार को सुबह जब श्रद्धालु मंदिर पहुंचे तो उन्हें मूर्तियां अपने स्थान पर नहीं मिलीं। दोपहर करीब ढाई बजे मोहल्ले की सैकड़ों महिलाएं एवं पुरुष मंदिर परिसर में एकत्र हुए।

श्रद्धालुओं को विश्वास में लिए बिना विस्थापन

इस दौरान महेंद्र राजू महाराज ने नागरिकों को बताया कि मूर्तियों को अन्य स्थान पर ले जाकर उनकी स्थापना कर दी गई है। श्रद्धालुओं को विश्वास में लिए बिना विस्थापन किए जाने पर लोगों ने कड़ा विरोध जताया।

इसके बाद श्रद्धालुओं ने माताजी की मूर्तियों एवं पिंडियों को स्वयं उठाकर पुनः उनके मूल स्थान, प्राचीन कमली मंदिर में स्थापित किया।

यह भी पढ़ें- ओंकारेश्वर में 'वीआईपी दर्शन' के नाम पर वसूली भारी पड़ी, दो आरक्षक लाइन अटैच; दो आरोपित गिरफ्तार

मंदिर सुरक्षा की मांग

सूचना मिलने पर हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी एवं कई पदाधिकारी भी मौक पर पहुंचे और विवाद को शांत कराया। महिला श्रद्धालुओं ने एसीपी हनुमानगंज को ज्ञापन देकर मूर्तियों की सुरक्षा करने की मांग की गई।