भोपाल के श्यामला हिल्स में पार्किंग को लेकर बवाल, घर में घुसकर तोड़फोड़, महिला से मारपीट कर फरार हुए आरोपी
भोपाल के श्यामला हिल्स में कार पार्किंग विवाद के बाद आधा दर्जन लोगों घर में घुसकर तोड़फोड़ और वहां मौजूद महिला के विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। तोड ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 26 Apr 2026 01:23:11 PM (IST)Updated Date: Sun, 26 Apr 2026 02:04:55 PM (IST)
भोपाल के श्यामला हिल्स में पार्किंग को लेकर बवालHighLights
- श्यामला हिल्स में कार पार्किंग को लेकर विवाद हो गया
- महिला के विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी
- घर में तोड़फोड़ के बाद आरोपी भाग निकले
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। श्यामला हिल्स में कार पार्किंग विवाद के बाद आधा दर्जन लोगों घर में घुसकर तोड़फोड़ और वहां मौजूद महिला के विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। तोड़फोड़ के बाद आरोपित भाग निकले। मामले की शिकायत श्यामलाहिल्स थाने में की गई है।
पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद
जानकारी के अनुसार 60 वर्षीय फूल बानो श्यामलाहिल्स थाना क्षेत्र स्थित कच्चा बंगला में रहती हैं और गृहिणी हैं। उन्होंने बताया कि जैनुल, जुबैर, ताजवर और शाहब घर के पड़ोस में रहते हैं। वहां उनकी कार पार्क होती है।
मारपीट के बाद फरार हो गए आरोपी
शुक्रवार शाम को उसी स्थान पर कुछ देर के लिए उनके बेटे अदनान ने वहीं अपनी कार पार्क कर दी थी। इसी बात को लेकर आरोपितों ने विवाद शुरू कर दिया।
उन्होंने पहले अदनान से गाली-गलौज की और फिर विरोध करने पर आधा दर्जन से अधिक लोग इकट्ठा होकर घर आए और हमला कर दिया। साथ ही उनसे मारपीट की। इसके अलावा घर के आसपास वाहनों में भी तोड़फोड़ की।
यह भी पढ़ें- ननद को दूसरी पत्नी बताकर ले लिया तलाक, 5 साल बाद अब ऐसे खुली सच्चाई; ग्वालियर कोर्ट में आया चौंकाने वाला मामला