अचानक बंद हुआ 'रेल वन' एप: न टिकट बुक हुई न मिला अलर्ट, भोपाल में दोस्तों और रिश्तेदारों के सहारे पहुंचे यात्री
शनिवार दोपहर तकनीकी खराबी के कारण रेल वन एप में Service Unavailable संदेश आने से ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्रभावित रही।
Publish Date: Sun, 26 Jul 2026 02:39:29 PM (IST)Updated Date: Sun, 26 Jul 2026 02:39:29 PM (IST)
रेल वन एप में "Service Unavailable" संदेश आने से ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्रभावित रही। नईदुनिया।HighLights
- शनिवार दोपहर तकनीकी खराबी के कारण रेल वन एप ठप हो गया
- "Service Unavailable" संदेश आने से ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्रभावित
- यात्रियों को टिकट काउंटर या परिचितों की मदद से टिकट खरीदनी पड़ी
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। रेल वन एप और आईआरसीटीसी के माध्यम से शहर के हजारों यात्री रोजाना ऑनलाइन टिकट बुक करते हैं, लेकिन शनिवार दोपहर रेल वन एप में आई तकनीकी खराबी ने यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दीं।
काउंटर से टिकट खरीदी
टिकट बुकिंग के दौरान बार-बार "सर्विस अनअवेलेवल" का संदेश आने से कई यात्री टिकट नहीं करा सके। मजबूरी में लोगों को दोस्तों, रिश्तेदारों और टिकट काउंटर से टिकट खरीदनी पड़ी।
यात्री हुए परेशान
अचानक आई इस तकनीकी समस्या से कई यात्रियों का समय बर्बाद हुआ और उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों का कहना है कि रेलवे के नए एप से ऐसी तकनीकी दिक्कतें भरोसे को प्रभावित करती हैं।
उनका कहना है कि यदि सर्वर या तकनीकी समस्या हो तो रेलवे को समय रहते इसकी जानकारी जारी करनी चाहिए, ताकि यात्रियों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।