नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। शहर के कई इलाकों में शनिवार को 2 से 7 घंटे के लिए बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की जा रही है।
इन इलाकों में असर
सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक ग्रीन मेडोज व आसपास।
सुबह 10 से शाम 4 बजे तक सर्वधर्म सी सेक्टर, प्रियंका होम्स, गुड शेफर्ड कॉलोनी, कांवेरी कॉलोनी, जेके टाउन, गणपति एन्क्लेव, फाइन एन्क्लेव, सागर कुंज, बीमा कुंज, बंजारी ए सेक्टर, क्वालिटी होम्स व आसपास।
सुबह 10 से शाम 4 बजे तक कौशल्या टॉवर, वर्धमान ग्रीन, एकता पुरी, स्वदेश नगर, मयूर विहार, अशोक विहार, विनायक होम्स, सेमरा कॉलोनी, ग्रीन वैली, कोलुआ, राधाकृष्णपुरम, खेजड़ा बरामद, जनता नगर, पंचवटी फेस-1 और 2, नबी बाग, आराधना नगर, रतन कॉलोनी, मोतीलाल नगर व आसपास।
शाम 5 बजे तक बिजली रहेगी गुल
सुबह 10 से शाम 5 बजे तक आदित्य नगर, सुविधा विहार, सूरज नगर व आसपास।
सुबह 11 से शाम 5 बजे तक भैंसाखेड़ी, सीहोर नाका, फाटक रोड, नगर निगम काम्पलेक्स व आसपास।
सुबह 2.30 से शाम 5 बजे तक इस्टेरलिंग कॉलोनी, चूना भट्टी व आसपास।