नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। शहर के कई इलाकों में रविवार को 3 से 7 घंटे के लिए बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की जा रही है।
इन इलाकों पर असर
सुबह सात से 11 बजे तक: एमपी नगर जोन-2 व आसपास।
सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक: कोलार कॉलोनी, दुर्गा नगर, शांति नगर, पत्रकार कॉलोनी, बलवीर नगर, प्रियदर्शनी नगर, ओल्ड पीएचक्यू, रुस्तम परिसर, यादवपुरा व आसपास।
सुबह 10 से शाम 4 बजे तक: गोविंदपुरा मार्केट, गोविंद गार्डन कॉलोनी, न्यू सुभाष नगर, अर्जुन नगर, अशोक नगर, चंबल कॉलोनी, बाग दिलकुशा, पुल बोगदा, पंजाबी बाग, गुरुनानकपुरा, ऐशबाग, जनता क्वार्टर व आसपास।
सुबह 10 से शाम 4 बजे तक: आदमपुर, छावनी, डोबरा, सगोनी व आसपास।
सुबह 10 से शाम 5 बजे तक: बैरसिया रोड, बाफना कॉलोनी, ग्रीन पार्क कॉलोनी, कांग्रेस नगर, चौकसे नगर व आसपास।
11 बजे से यहां कटौती
सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक: निर्मला देवी गेट, आम्र विहार, वरुण नगर व आसपास।
सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक: सीबीआई कॉलोनी व आसपास।
सुबह 11.30 से शाम 5 बजे तक: रेतघाट, हाथीखाना, चार बत्ती चौराहा, चटाईपुरा, बुधवारा, मोतिया पार्क, इब्राहिमपुरा, सुल्तानिया रोड, मालीपुरा, गौहर महल, लखेरापुरा, गुर्जरपुरा, नीम रोड व आसपास।