भोपाल और रानी कमलापति स्टेशनों से गुजरेगी प्रयागराज-हडपसर स्पेशल ट्रेन, देखें पूरा रूट और समय
यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयागराज और हडपसर के बीच साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाने का निर्ण ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 08 Mar 2026 08:06:40 AM (IST)Updated Date: Sun, 08 Mar 2026 08:06:40 AM (IST)
भोपाल और रानी कमलापति स्टेशनों से गुजरेगी स्पेशल ट्रेन।HighLights
- प्रयागराज-हडपसर के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन।
- भोपाल और रानी कमलापति स्टेशनों पर होगा ठहराव।
- देखें साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का पूरा रूट और समय।
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयागराज और हडपसर के बीच साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष गाड़ी निर्धारित अवधि में कुल 16-16 फेरों के लिए संचालित की जाएगी।
ट्रेन संचालन की समय अवधि
गाड़ी संख्या 04107 प्रयागराज-हडपसर साप्ताहिक विशेष ट्रेन प्रत्येक बुधवार को 01 अप्रैल से 15 जुलाई तक कुल 16 फेरों के लिए प्रयागराज से चलेगी। वहीं गाड़ी संख्या 04108 हडपसर-प्रयागराज साप्ताहिक विशेष ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को 02 अप्रैल से 16 जुलाई तक कुल 16 फेरों के लिए हडपसर से संचालित होगी। इस विशेष ट्रेन में विभिन्न श्रेणियों के कुल 20 कोच लगाए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक यात्रियों को यात्रा की सुविधा मिल सके।
इन स्टेशनों होकर गुजरेगी गाड़ी
यह ट्रेन मार्ग में शंकरगढ़, डभौरा, मानिकपुर, चित्रकूट धाम, बांदा, महोबा, खजुराहो, छतरपुर, टीकमगढ़, ललितपुर, बीना, रानी कमलापति, इटारसी, खंडवा, भुसावल, मनमाड, कोपरगांव, बेलापुर, अहिल्यानगर और दौंड कार्ड लाइन जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी।
समय-सारणी का विवरण
समय-सारणी के अनुसार 04107 प्रयागराज-हडपसर विशेष प्रयागराज से सुबह 10:20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 7:30 बजे हडपसर पहुंचेगी। वहीं 04108 हडपसर-प्रयागराज विशेष हडपसर से रात 10:40 बजे रवाना होकर शनिवार सुबह 6:30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।