यात्री कृपया ध्यान दें! प्रयागराज में यार्ड रिमॉडलिंग का असर, छिवकी के रास्ते डायवर्ट होंगी भोपाल की कई ट्रेनें
प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर चल रहे यार्ड रिमॉडलिंग कार्य का सीधा असर भोपाल मंडल के यात्रियों पर पड़ रहा है। ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 25 Apr 2026 10:46:15 PM (IST)Updated Date: Sat, 25 Apr 2026 10:46:15 PM (IST)
यार्ड रिमॉडलिंग के चलते ट्रेनों के रूट में बदलाव( एआई फोटो)HighLights
- यार्ड रिमॉडलिंग के चलते ट्रेनों के रूट में बदलाव
- प्रयागराज की जगह छिवकी स्टेशन से चढ़ना-उतरना
- यात्रियों को ट्रेन की स्थिति पहले से चेक करने की सलाह
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर चल रहे यार्ड रिमॉडलिंग कार्य का सीधा असर भोपाल मंडल के यात्रियों पर पड़ रहा है। इस दौरान कई ट्रेनें अपने सामान्य रूट से न जाकर प्रयागराज छिवकी स्टेशन के रास्ते चलेंगी। ऐसे में भोपाल से यात्रा करने वाले यात्रियों को थोड़ी अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी।
किनको पड़ेगा फर्क
सबसे बड़ा फर्क यह पड़ेगा कि जो यात्री प्रयागराज स्टेशन पर उतरने या चढ़ने की योजना बना रहे थे, उन्हें अब छिवकी स्टेशन का उपयोग करना पड़ेगा। हालांकि यहां 2 मिनट का अस्थायी ठहराव दिया गया है, लेकिन समय कम होने के कारण यात्रियों को पहले से तैयार रहना जरूरी है।
समय में हल्का बदलाव या देरी भी हो सकती है
इसके अलावा, रूट बदलने से कुछ ट्रेनों के समय में हल्का बदलाव या देरी भी हो सकती है। इसलिए बिना जानकारी के स्टेशन पहुंचने पर परेशानी हो सकती है। खासतौर पर लंबी दूरी की ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को अपनी ट्रेन की अपडेटेड स्थिति जरूर चेक करनी चाहिए।
रेलवे का कहना है कि यह बदलाव अस्थायी है और काम पूरा होते ही ट्रेनों का संचालन सामान्य हो जाएगा। तब तक यात्रियों को सतर्कता और सही जानकारी के साथ यात्रा करने की सलाह दी गई है।
यह भी पढ़ें- Bhopal AIIMS: याददाश्त खो चुके युवक को नर्स ने दिखाई मंदिर की फोटो, 6 महीने से लापता बेटे को लेने बांदा से आए माता-पिता