भोपाल में शेयर मार्केट में 70% मुनाफे का झांसा देकर प्रॉपर्टी डीलर से 18.55 लाख की ठगी, रील के विज्ञापन से बिछाया जाल
चूनाभट्टी इलाके में साइबर जालसाजों ने निवेश के नाम पर एक प्रापर्टी डीलर को अपना निशाना बनाया है। चलिए आपको पूरी खबर बताते हैं। ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 02 Apr 2026 05:21:57 PM (IST)Updated Date: Thu, 02 Apr 2026 05:21:57 PM (IST)
प्रॉपर्टी डीलर से 18.55 लाख की ठगी नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। चूनाभट्टी इलाके में साइबर जालसाजों ने निवेश के नाम पर एक प्रापर्टी डीलर को अपना निशाना बनाया है। शेयर मार्केट में भारी मुनाफे का लालच देकर आरोपितों ने फरियादी से 18.55 लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन से शुरू हुआ मामला
पुलिस के अनुसार, चाणक्यपुरी निवासी 50 वर्षीय ललित नामदेव प्रापर्टी डीलिंग का व्यवसाय करते हैं। जनवरी माह में मोबाइल पर रील देखने के दौरान उनके सामने एक विज्ञापन आया, जिसमें शेयर मार्केट में निवेश पर 60 से 70 प्रतिशत तक लाभ का दावा किया गया था।
ग्रुप में जोड़कर किया भरोसा
अत्यधिक मुनाफे के लालच में आकर वे विज्ञापन में दी गई लिंक के माध्यम से इंटरनेट मीडिया के एक ग्रुप से जुड़ गए। ग्रुप के सदस्यों ने उन्हें निवेश की प्रक्रिया समझाई और विश्वास जीतने के लिए एक फर्जी ऐप का उपयोग किया।
किस्तों में ट्रांसफर कराई रकम
ललित नामदेव ने भरोसे में आकर अलग-अलग किस्तों में कुल 18.55 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।
न मुनाफा मिला, न रकम वापस
कुछ समय बाद जब उन्हें न तो मुनाफा मिला और न ही मूल राशि वापस निकाल पाए, तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ।
मामला दर्ज, जांच जारी
फरियादी ने चूनाभट्टी थाने में आवेदन दिया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद अज्ञात जालसाजों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। साइबर सेल की मदद से बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की जांच की जा रही है।