• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

राहुल गांधी ने CM मोहन यादव को लिखा पत्र; मप्र की शिक्षक भर्ती में वर्ग-2 और वर्ग-3 के पद बढ़ाने की उठाई मांग

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर शिक्षक भर्ती में पदों की संख्या बढ़ाने का आग्रह किया। आंदोलनरत अभ्यर्थियों को भेजे गए नोटिस वाप...और पढ़ें

By Anjali raiEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Mon, 05 Oct 2026 04:24:30 PM (IST)Updated Date: Mon, 05 Oct 2026 04:24:30 PM (IST)
राहुल गांधी ने CM मोहन यादव को लिखा पत्र; मप्र की शिक्षक भर्ती में वर्ग-2 और वर्ग-3 के पद बढ़ाने की उठाई मांग
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा है। फाइल फोटो।

HighLights

  1. राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा
  2. शिक्षक भर्ती में पदों की संख्या बढ़ाने का आग्रह किया
  3. अभ्यर्थियों की मांग और रोजगार के अवसर बढ़ाने की बात कही

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्यप्रदेश में शिक्षक भर्ती में वर्ग-2 और वर्ग-3 के पद बढ़ाने की मांग को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा है। 29 सितंबर को लिखे पत्र में उन्होंने शिक्षक अभ्यर्थियों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने और भर्ती प्रक्रिया में पदों की संख्या बढ़ाने का आग्रह किया है।

राहुल गांधी ने पत्र में कहा है कि इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान शिक्षक अभ्यर्थियों ने वर्ग-2 और वर्ग-3 की भर्ती में पदवृद्धि का मुद्दा उठाया था। उन्होंने दावा किया कि मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में पहले से ही एक लाख से अधिक शिक्षकों के पद खाली हैं, जिसका असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है।


naidunia_image

वर्ग-3 में 13,089 और वर्ग-2 में 10,800 पद

पत्र के अनुसार, शिक्षक भर्ती-2025 में वर्ग-3 के केवल 13,089 और वर्ग-2 के 10,800 पदों पर भर्ती निकाली गई है। राहुल गांधी ने कहा कि युवा अभ्यर्थियों की मांग है कि शिक्षक भर्ती में पदों की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि बच्चों को बेहतर शिक्षा मिलने के साथ हजारों युवाओं को स्थायी रोजगार का अवसर मिल सके।

उन्होंने पत्र में यह भी उल्लेख किया कि कई अभ्यर्थियों ने परीक्षा में अच्छे अंक हासिल किए हैं और कुछ अतिथि शिक्षक के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। सीमित पदों के कारण कई अभ्यर्थी स्थायी नौकरी से वंचित रह जा रहे हैं और कुछ आयु सीमा के करीब पहुंच चुके हैं।

यह भी पढ़ें- MP के शिक्षकों का भोपाल में डेरा: TET की अनिवार्यता का विरोध ,बोले- 'जब जनप्रतिनिधियों को पेंशन, तो शिक्षक वंचित क्यों?'

आंदोलन और भूख हड़ताल का किया उल्लेख

राहुल गांधी ने पत्र में कहा कि शिक्षक अभ्यर्थी अपनी मांग सरकार तक पहुंचाने के लिए आंदोलन और भूख हड़ताल करने को मजबूर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बात सुनने के बजाय सरकार की ओर से उन्हें नोटिस भेजकर डराने की कोशिश की जा रही है।

नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री से आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों को भेजे गए नोटिस तत्काल वापस लेने, उनके प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी बात सुनने तथा वर्ग-2 एवं वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पदवृद्धि और दूसरे चरण की काउंसलिंग जल्द शुरू करने का अनुरोध किया है।