रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब ट्रेन छूटने से 20 मिनट पहले भी बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन
रेल यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे बड़ा बदलाव करने जा रहा है। नई व्यवस्था के तहत यात्री अब ट्रेन छूटने से लगभग 15 से 30 मिनट पहले तक, यानी करंट चार् ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 23 Feb 2026 02:38:26 AM (IST)Updated Date: Mon, 23 Feb 2026 02:39:46 AM (IST)
अब ट्रेन छूटने से 20 मिनट पहले भी बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशनHighLights
- अब ट्रेन छूटने से 20 मिनट पहले भी बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन
- चार्ट बनने तक बोर्डिंग पॉइंट बदलने की मिलेगी आजादी
- मार्च से लागू होगी रेलवे की यह सुविधा
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। रेल यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे बड़ा बदलाव करने जा रहा है। नई व्यवस्था के तहत यात्री अब ट्रेन छूटने से लगभग 15 से 30 मिनट पहले तक, यानी करंट चार्ट तैयार होने तक अपना बोर्डिंग पाइंट बदल सकेंगे। अभी तक यह सुविधा केवल पहले रिजर्वेशन चार्ट बनने तक ही सीमित है, जो ट्रेन प्रस्थान से 8-10 घंटे पहले तैयार हो जाता है।
अक्सर यात्रियों की यात्रा योजना अंतिम समय में बदल जाती है, जिससे उन्हें परेशानी होती थी। इस समस्या को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने सेंटर फार रेलवे इन्फार्मेशन सिस्टम (सीआरआइएस) को तकनीकी बदलाव करने के निर्देश दिए हैं। डायरेक्टर (पीएम) संजय मनोचा ने सभी जोनल रेलवे को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।