भोपाल एयरपोर्ट पर तलाशी के दौरान कारतूस के साथ पकड़ा फ्रांसीसी फोटोग्राफर, पुलिस ने हिरासत में लिया
भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान एक फ्रांसीसी नागरिक के बैग से कारतूस का खोल बरामद हुआ। संदिग्ध वस्तु दिखने पर वेलेंटिन येवस मैरी क ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 15 Apr 2026 02:02:03 PM (IST)Updated Date: Wed, 15 Apr 2026 02:01:58 PM (IST)
फ्रांसीसी नागरिक वेलेंटिन येवस।HighLights
- विदेशी युवक के बैग में कारतूस मिला।
- एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई।
- दूतावास का हस्तक्षेप और युवक की रिहाई।
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। भोपाल से दिल्ली जा रहे एक विदेशी युवक के बैग में कारतूस मिलने की सूचना पर युवक को विमान में सवार नहीं होने दिया। जांच के बाद पता चला कि बैग में दरअसल कारतूस का खोल था। इसे रखने पर कोई प्रकरण नहीं बनता इसलिए पूछताछ के बाद पुलिस ने युवक को छोड़ दिया।
एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई
जानकारी के अनुसार फ्रांस निवासी वेलेंटिन येवस मैरी नामक युवक मंगलवार को सुबह एयर इंडिया की उड़ान से दिल्ली जा रहा था। बैगेज एक्सरे जांच के दौरान उसके बैग में कारतूस होने का संकेत मिला। 31 वर्षीय वेलेंटिन को विमान में सवार होने से रोक दिया गया। सीआईएसएफ ने गांधीनगर थाने को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में लिया।
दूतावास का हस्तक्षेप और युवक की रिहाई
बाद में बैग की जांच की गई तो कारतूस का खोल मिला। इसी बीच फ्रांस के दूतावास ने पुलिस को बताया कि वेलेंटिन एक वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर है, वह फोटोग्राफी करने भोपाल आया था। उसके बैग में गलती से उपयोग किए गए कारतूस का खोल मिला है।
कारतूस का खोल रखने पर कोई अपराध नहीं बनता इसलिए पुलिस ने उसे बिना प्रकरण दर्ज किए छोड़ दिया। सीआईएसएफ सूत्रों के अनुसार युवक शाम को इंडिगो की नियमित उड़ान से दिल्ली रवाना हुआ।