• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

राजा भोज एयरपोर्ट से छिना नंबर 1 का ताज, ग्राहक संतुष्टि सर्वे में तीसरे नंबर पर खिसका, खजुराहो ने मारी बाजी

देश में पहला स्थान कायम नहींरख सका भोपाल एयरपोर्ट,कस्टमर सर्वे में मिला तीसरे स्थान

By dilip mangtaniEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Wed, 15 Jul 2026 08:47:47 AM (IST)Updated Date: Wed, 15 Jul 2026 08:47:47 AM (IST)
राजा भोज एयरपोर्ट से छिना नंबर 1 का ताज, ग्राहक संतुष्टि सर्वे में तीसरे नंबर पर खिसका, खजुराहो ने मारी बाजी
ग्राहक संतुष्टि सर्वे में राजा भोज एयरपोर्ट से छिना नंबर 1 का ताज (फाइल फोटो)

HighLights

  1. देश में पहला स्थान कायम नहीं रख सका भोपाल एयरपोर्ट
  2. कस्टमर सर्वे में भोपाल एयरपोर्ट को तीसरा स्थान मिला है
  3. पिछले सर्वे में भी नंबर एक पर था, इस बार खजुराहो ने पछाड़ा

दिलीप मंगतानी, भोपाल। भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाएं बढ़ने के बावजूद यात्री पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी द्व़ारा देश भर के 60 एयरपोर्ट पर किए गए राष्ट्रीय ग्राहक संतुष्टि सूचकांक (कस्टमर सेटिस्फेक्शन सर्वे) में भोपाल को तीसरा स्थान मिला है। पिछले दो सर्वे में भोपाल नंबर एक पर था।

ग्वालियर को चौथा, जबलपुर एयरपोर्ट को पांचवां स्थान

इस बार मध्यप्रदेश के ही खजुराहो एयरपोर्ट ने भोपाल से नंबर एक की रैंक छीन ली है। प्रदेश के कम एयर ट्रेफिक वाले खजुराहो एयरपोर्ट को लगातार तीसरी बार पहला स्थान मिला है। इस बार प्रदेश के ग्वालियर को चौथा एवं जबलपुर एयरपोर्ट को सातवां स्थान मिला है। सर्वे में इंदौर शामिल नहीं था।


भोपाल श्रेणी तीन हवाई अड्डा है जहां यात्री संख्या 15 लाख से अधिक है। एयरपोर्ट कांउसिल द्वारा निर्धारित सर्विस क्वालिटी मापदंडों को ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट अथारिटी साल में दो बार सीएसआई इंडेक्स जारी करती है।

भोपाल को पांच में से मिले 4.96 अंक

जनवरी से जून 2026 के बीच यात्रियों से सीधे बातचीत के आधार पर हुए सर्वे में भोपाल को इस बार पांच में से 4.96 अंक मिले हैं। पिछले सर्वे में पांच में से 4.99 नंबर मिले थे। इस खजुराहो एवं ओरंगाबाद को 4.98 अंक मिले हैं। दोनों को संयुक्त रूप से पहली रैंक मिली है। सुविधाएं बढ़ने के बाद भी रैंक कमराजा भोज एयरपोर्ट पर पिछले तीन साल से लगातार यात्री सुविधाओं के क्षेत्र में काम हुआ है।

रिजल्ट पर एयरपोर्ट प्रबंधन ने जताई हैरानी

इंटरनेशनल मापदंड के अनुरूप डिजी यात्रा स्कैनर हाल ही में लगाए गए हैं। मे आई हेल्प यू काउंटर, कैटेगरी-2 आईएलएस सिस्टम भी स्थापित हुआ है। कुछ समय पहले ही नया आधुनिक अराइवल एरिया विकसित किया गया है। इसके निर्माण से यात्रियों को विमान से उतरते ही सीधे बाहर आने की सुविधा मिली है। इसके बावजूद रैंक कम होने से एयरपोर्ट प्रबंधन ने आश्चर्य व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें- मानसून में नहीं थमेगी उड़ानों की रफ्तार: भोपाल एयरपोर्ट पर खत्म होगी फ्लाइट्स डायवर्ट होने की टेंशन, नए सिस्टम का उपयोग शुरू

कनेक्टिविटी बेहतर, माहौल अच्छाराजा भोज एयरपोर्ट का फ्लाइट शेड्यूल पैंसेजर फ्रेंडली है। भोपाल से दिल्ली एवं मुंबई से देश-विदेश की कनेक्टिंग उड़ानें मिलना आसान हैं। इस बिंदु पर यात्रियों ने भोपाल इस बार भी पांच में से पूरे पांच नंबर दिए हैं। सुरक्षा की भावना पर भी यात्रियों ने भोपाल को पांच में से पांच नंबर दिए हैं।

सुरक्षा जांच के दौरान प्रतीक्षा समय, इस बिंदू पर यात्रियों ने पिछले सर्वे के मुकाबले कम नंबर दिए हैं। शापिंग सुविधाएं, मनी एक्सचेंज एवंएयरपोर्ट तक ग्राउंड ट्रांसपोर्ट, 24 घंटे पार्किंग सुविधा, चेक इन में प्रतीक्षा समय कम लगना, चेक इन स्टाफ की दक्षता, सिक्युरिटी होल्ड एरिया में खानपान एवं शापिंग सुविधा सहित अधिकांश बिंदुओं पर यात्रियों ने पिछली बार के मुकाबले भोपाल को पूरे नंबर दिए हैं।

सुविधाएं बढ़ाई, उसे मेंटेन रखा

खजुराहों में कम एयर ट्रेफिक के बावजूद हमने सुविधाएं बढ़ाने के साथ ही उसे लगातार मेंटेन भी रखा है। इस वर्ष अक्टूबर तक हवाई यातायात बढ़ने की पूरी संभावना है। बुंदेलखंड को विकसित करने की दृष्टि से एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने का प्रस्ताव है। यात्री सुविधाओं के लिए निरंतर कार्य जारी रहेगा।- संतोषसिंह एयरपोर्ट डायरेक्टर, खजुराहो।

अपनी श्रेणी में भोपाल अव्वल है

खजुराहो छोटा एयरपोर्ट है। भोपाल में 15 लाख से अधिक यात्री सफर करते हैं। सर्वे सूची में हमारा तीसरा स्थान है लेकिन अपनी श्रेणी में हमारा पहला स्थान है, हम अब भी अव्वल हैं। कस्टमर सेटिस्फेक्शन के लिए हमारे प्रयास जारी रहेंगे। - आलोक त्रिपाठी, एयरपोर्ट डायरेक्टर।

सर्वे में मप्र के एयरपोर्ट्स की स्थिति

एयरपोर्ट अंक प्रदेश में स्थान देश में स्थान

खजुराहो 4.98 पहला पहला

भोपाल 4.96 तीसरा तीसरा

ग्वालियर 4.95 चौथा चौथा

जबलपुर 4.92 पांचवा सातवां

नोट- अधिकतम अंक पांच।

स्त्रोत- एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया।