गोवा फ्लाइट्स बंद होने से घटा भोपाल का हवाई ग्राफ, लगातार चौथे महीने यात्रियों की संख्या डेढ़ लाख से कम
भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से देश के विभिन्न शहरों की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या लगातार चौथे माह डेढ़ लाख से कम रही है। इसकी वजह मार्च मा ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 04 Apr 2026 10:40:53 AM (IST)Updated Date: Sat, 04 Apr 2026 10:40:53 AM (IST)
गोवा फ्लाइट्स बंद होने से घटा भोपाल का हवाई ग्राफ (फाइल फोटो)HighLights
- समर सीजन में गोवा उड़ान बंद होने का असर नजर आया
- लगातार चौथे महीने यात्रियों की संख्या डेढ़ लाख से कम
- एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी बोले- हमारा टारगेट दो लाख
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से देश के विभिन्न शहरों की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या लगातार चौथे माह डेढ़ लाख से कम रही है। नवंबर 2025 में एयरपोर्ट क्लब डेढ़ लाख में शामिल हो गया था लेकिन इसके बाद यह आंकड़ा डेढ़ लाख तक नहीं पहुंच सका है। फरवरी के मुकाबले मार्च माह में यात्रियों की संख्या कम दर्ज की गई है।
मार्च माह में मौसम अच्छा होने के कारण उड़ानें निरस्त नहीं हुईं, लेकिन अंतिम सप्ताह में गोवा उड़ान बंद कर दी गई। एयर इंडिया की दिल्ली उड़ान कुछ समय बंद रही। इसका असर यात्री संख्या पर नजर आ रहा है। एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी का कहना है कि हमारा लक्ष्य यात्रियों की मासिक संख्या दो लाख तक पहुंचाना है। समर सीजन में यह संख्या आसानी से हो सकती है।