• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

रक्षाबंधन पर भोपाल के यात्रियों को बड़ी राहत... रीवा के लिए चलेंगी चार जोड़ी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेनें

रक्षाबंधन पर रीवा, सतना, मैहर और विंध्य क्षेत्र जाने वाले भोपाल के यात्रियों को इस बार लंबी वेटिंग और सीटों की कमी से राहत मिलेगी। त्योहार के दौरान बढ...और पढ़ें

By anjalisingh tomarEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Mon, 03 Aug 2026 10:11:03 PM (IST)Updated Date: Mon, 03 Aug 2026 10:11:03 PM (IST)
रक्षाबंधन पर भोपाल के यात्रियों को बड़ी राहत... रीवा के लिए चलेंगी चार जोड़ी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेनें
रीवा के लिए चलेंगी चार जोड़ी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। रक्षाबंधन पर रीवा, सतना, मैहर और विंध्य क्षेत्र जाने वाले भोपाल के यात्रियों को इस बार लंबी वेटिंग और सीटों की कमी से राहत मिलेगी। त्योहार के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भोपाल-रीवा मार्ग पर चार जोड़ी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इससे यात्रियों को समय पर कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी और सफर अधिक सुविधाजनक होगा।

25 से 31 अगस्त के बीच चलेंगी विशेष ट्रेनें: जानिए समय सारणी

रेलवे बोर्ड के निर्देश पर पश्चिम मध्य रेलवे 25 से 31 अगस्त के बीच इन विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा।

  • 02155 भोपाल-रीवा सुपरफास्ट स्पेशल 25 अगस्त को रात 10:25 बजे भोपाल से रवाना होकर 26 अगस्त को सुबह 7:20 बजे रीवा पहुंचेगी। इसकी वापसी 02156 रीवा-भोपाल सुपरफास्ट स्पेशल 26 अगस्त को शाम 6:35 बजे रीवा से चलकर 27 अगस्त को सुबह 4:30 बजे भोपाल पहुंचेगी।

  • 02189 भोपाल-रीवा सुपरफास्ट स्पेशल 26 और 27 अगस्त को रात 10:25 बजे भोपाल से रवाना होगी। वापसी में 02190 रीवा-भोपाल सुपरफास्ट स्पेशल 27 अगस्त को दोपहर 12:30 बजे रीवा से चलकर रात 9:00 बजे भोपाल पहुंचेगी।
  • 02154 रीवा-भोपाल वन-वे सुपरफास्ट स्पेशल 29 अगस्त को शाम 6:35 बजे रीवा से रवाना होकर 30 अगस्त को सुबह 4:30 बजे भोपाल पहुंचेगी।
  • 02180 रीवा-भोपाल सुपरफास्ट स्पेशल 30 अगस्त को शाम 6:35 बजे रीवा से रवाना होकर 31 अगस्त को सुबह 4:30 बजे भोपाल पहुंचेगी। इसकी वापसी 02179 भोपाल-रीवा सुपरफास्ट स्पेशल 31 अगस्त को रात 10:25 बजे भोपाल से रवाना होकर 1 सितंबर को सुबह 7:20 बजे रीवा पहुंचेगी।
  • इन स्टेशनों पर रहेगा विशेष ट्रेनों का ठहराव

    इन सभी विशेष ट्रेनों का ठहराव भोपाल, संत हिरदाराम नगर, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, मैहर, सतना और रीवा स्टेशनों पर रहेगा।

    यह भी पढ़ें- MP Weather 4th August: इंदौर-ग्वालियर में बारिश... भोपाल में छाएंगे बादल, पूर्वी एमपी में 6 अगस्त से भारी वर्षा