• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

'NO UPI DAY': यूपीआई पर MDR चार्ज के विरोध में भोपाल के चावल-दाल व्यापारी, 8 अक्टूबर को सिर्फ नकद में होगा लेन-देन

व्यापारी संगठनों ने डिजिटल भुगतान और डिजिटल इंडिया को समर्थन देने का हवाला देते हुए एमडीआर संबंधी प्रस्ताव पर सरकार से पुनर्विचार करने की मांग की है।

By anjali tomarEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Wed, 07 Oct 2026 10:58:36 PM (IST)Updated Date: Wed, 07 Oct 2026 10:58:36 PM (IST)
'NO UPI DAY': यूपीआई पर MDR चार्ज के विरोध में भोपाल के चावल-दाल व्यापारी, 8 अक्टूबर को सिर्फ नकद में होगा लेन-देन
प्रतीकात्मक फोटो, एआई से तैयार की गई है।

HighLights

  1. चावल-दाल व्यापारी संघ हनुमानगंज-जुमेराती ‘नो यूपीआई डे’ मनाएगा
  2. यूपीआई भुगतान पर एमडीआर चार्ज लगाए जाने के प्रस्ताव का विरोध
  3. एमडीआर संबंधी प्रस्ताव पर सरकार से पुनर्विचार करने की मांग

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। यूपीआई भुगतान पर एमडीआर (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) चार्ज लगाए जाने के प्रस्ताव के विरोध में चावल-दाल व्यापारी संघ, हनुमानगंज-जुमेराती 8 अक्टूबर को ‘नो यूपीआई डे’ मनाएगा। संघ ने बाजार के व्यापारियों से इस दिन यूपीआई के माध्यम से भुगतान स्वीकार नहीं करने की अपील की है।

व्यापारियों का कहना है कि यूपीआई वर्तमान में व्यापारियों और ग्राहकों के लिए भुगतान का सबसे सरल और सुविधाजनक माध्यम है। ऐसे में इस पर एमडीआर चार्ज लगने से छोटे और मध्यम व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ेगा।

,

यह भी पढ़ें- UPI चार्ज पर केंद्र सरकार को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाने से किया इनकार, कहा- मामला कानूनी से ज्यादा तकनीकी

व्यापारी हुए एकजुट

भोपाल किराना व्यापारी महासंघ के महामंत्री विवेक साहू ने बताया कि ‘नो यूपीआई डे’ के माध्यम से व्यापारी शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग सरकार तक पहुंचाएंगे।

चावल-दाल व्यापारी संघ के अध्यक्ष महेश रामरख्यानी और सचिव सचिन संगतानी ने कहा कि व्यापारियों ने डिजिटल भुगतान और डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने में हमेशा सहयोग किया है।

अब सरकार को व्यापारियों की व्यावहारिक परेशानियों को ध्यान में रखते हुए एमडीआर संबंधी निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए। संघ ने 8 अक्टूबर को व्यापारियों से सांकेतिक विरोध में शामिल होने की अपील की है।