• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

सागर में एक माह के मासूम की हत्या, पिता ने सिर पर डंडे से किया वार, फरार आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

सागर के बरायठा में पिता ने एक माह के बेटे के सिर पर डंडे से वार किया। गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाए गए मासूम की इलाज के दौरान मौत हुई।

By Vishnu soniEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Mon, 31 Aug 2026 10:45:05 AM (IST)Updated Date: Mon, 31 Aug 2026 10:45:05 AM (IST)
सागर में एक माह के मासूम की हत्या, पिता ने सिर पर डंडे से किया वार, फरार आरोपी को पुलिस ने पकड़ा
सागर में एक माह के मासूम की हत्या। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. पिता ने एक माह के बेटे के सिर पर वार।
  2. गंभीर हालत में बच्चे को बीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया।
  3. इलाज के दौरान मासूम बच्चे की मौत हो गई।

नईदुनिया प्रतिनिधि, सागर: बरायठा थाना क्षेत्र में एक माह के बच्चे के सिर पर डंडे से वार करने से उसकी मौत हो गई। घटना शनिवार की सुबह करीब 11:30 बजे कस्बा बरायठा में हुई। गंभीर हालत में बच्चे को बीएमसी सागर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बच्चे के पिता को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पिता ने डंडे से किया वार, अस्पताल में तोड़ा दम

पुलिस के अनुसार अजय आदिवासी (कुचबंदिया) ने अपने एक माह के बेटे बाबू आदिवासी के सिर पर डंडे से वार किया था। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। गंभीर हालत में स्वजन बच्चे को बीएमसी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया। हत्या के बाद आरोपी मौके से भाग गया।


मर्ग कायम कर बीएनएस की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज

सूचना मिलने पर बरायठा पुलिस ने मर्ग कायम किया। इसके बाद आरोपीित के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। घटना के बाद आरोपी लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। उसका स्थायी संपर्क नंबर और पता भी पुलिस के पास उपलब्ध नहीं था।

जंगलों में दबिश देकर पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस टीम ने जंगल सहित संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आरोपी की तलाश की। लगातार प्रयास के बाद पुलिस ने अजय आदिवासी निवासी मंडवारा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें- बिजली विभाग का फर्जी कर्मचारी बनकर लगाया चूना, 12 रुपये की फीस के बहाने रिटायर्ड SE के खाते से 1.13 लाख उड़ाए