• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल के बैरसिया में ब्रेक फेल होने से पेड़ से टकराई स्कूल बस, 13 बच्चे घायल, 2 को आया फ्रैक्चर

बैरसिया के गरेठी जोड़ के पास सामने आई बाइक को बचाने के दौरान स्कूल बस के ब्रेक नहीं लगे। चालक ने बस को सड़क किनारे मोड़ा, जिससे वह पेड़ से टकरा गई।

By prashant vyasEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Mon, 05 Oct 2026 11:03:32 PM (IST)Updated Date: Mon, 05 Oct 2026 11:03:32 PM (IST)
भोपाल के बैरसिया में ब्रेक फेल होने से पेड़ से टकराई स्कूल बस, 13 बच्चे घायल, 2 को आया फ्रैक्चर
हादसे में घायल छात्र-छात्राएं। सौ- पुलिस

HighLights

  1. सोमवार को बैरसिया के गरेठी जोड़ के पास हुआ हादसा
  2. बाइक को बचाने के दौरान स्कूल बस के ब्रेक नहीं लगे
  3. 13 छात्र घायल, दो को फ्रेक्चर होने पर अस्पताल में भर्ती

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। बैरसिया में रैंकर्स पब्लिक स्कूल की बस सोमवार दोपहर बच्चों को घर छोड़ने जाते समय हादसे का शिकार हो गई। गरेठी जोड़ के पास अचानक सामने आई बाइक को बचाने के दौरान बस के ब्रेक नहीं लगे। चालक ने बस को पेड़ की ओर मोड़ दिया, जिससे बस पेड़ से टकरा गई।

हादसे में 13 छात्र-छात्राएं घायल हुए हैं। इनमें एक छात्रा के पैर और छात्र का हाथ फ्रैक्चर हुआ है। दो बच्चों को अस्पताल में भर्ती रखा गया है, जबकि अन्य को उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

बाइक को बचाते हुए हादसा

बैरसिया थाना प्रभारी रामबाबू चौधरी के अनुसार बस स्कूल से बच्चों को छोड़ने के लिए गरेठिया गांव जा रही थी। दोपहर करीब तीन बजे गरेठी जोड़ के पास सामने से अचानक बाइक आ गई थी। पूछताछ में चालक ने बताया कि ब्रेक नहीं लगे।


बाइक को बचाने के लिए उसने बस को सड़क किनारे मोड़ा, जहां वह पेड़ से टकरा गई। टक्कर के बाद बस में सवार बच्चों में अफरा-तफरी मच गई। शाम करीब सात बजे पुलिस को अस्पताल से बच्चों के भर्ती होने की सूचना मिली।

यह भी पढ़ें- 'टॉयलेट सीट में बैठा था 5 फीट लंबा जहरीला कोबरा': बैतूल में बाल-बाल बचा परिवार, सर्पमित्र ने किया रेस्क्यू

दो बच्चों को हुआ फ्रेक्चर

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बस को जब्त किया है। हादसे के बाद घायल बच्चों को निजी अस्पताल ले जाकर उपचार कराया गया। पुलिस के मुताबिक 13 बच्चों को चोटें आई हैं। इनमें एक छात्रा के पैर और दूसरे छात्र के हाथ में फ्रैक्चर है, जबकि अन्य बच्चों को सामान्य चोटें लगी हैं।

दो बच्चे अभी अस्पताल में भर्ती हैं। हादसे को लेकर स्कूल प्रबंधन की बसों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस बस की तकनीकी स्थिति के साथ चालक के बयान और हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है। ड्राइवर ने ब्रेक न लगने की बात कही है। बस की मैकेनिकल जांच करवाई जाएगी, जिसके बाद हादसे की वजह स्पष्ट हो सकेगी।-पंकज पांडे, एसपी देहात