• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में पालतू कुत्ते को टहला रही युवती से स्कूटी सवार ने की छेड़छाड़, लिखित शिकायत के बाद भी पुलिस ने दर्ज नहीं की FIR

मिसरोद थाना क्षेत्र में एक युवती से छेड़छाड़ और पीछा करने का मामला सामने आया है। गंभीर आरोप यह है कि लिखित शिकायत दिए जाने के बाद भी पुलिस ने अब तक FI...और पढ़ें

By Brijendra RishishwarEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 30 Jul 2026 08:04:45 PM (IST)Updated Date: Thu, 30 Jul 2026 08:04:45 PM (IST)
भोपाल में पालतू कुत्ते को टहला रही युवती से स्कूटी सवार ने की छेड़छाड़, लिखित शिकायत के बाद भी पुलिस ने दर्ज नहीं की FIR
भोपाल में पालतू कुत्ते को टहला रही युवती से स्कूटी सवार ने की छेड़छाड़

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में एक युवती से छेड़छाड़ और पीछा करने का मामला सामने आया है। गंभीर आरोप यह है कि लिखित शिकायत दिए जाने के बाद भी पुलिस ने अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की है। पीड़िता का कहना है कि आरोपित अब भी खुलेआम घूम रहा है, जिससे असुरक्षा का साया है।

पालतू कुत्ते को टहलाते समय स्कूटी सवार ने की अश्लील हरकत

होशंगाबाद रोड स्थित एक पॉश कॉलोनी निवासी युवती (29) ने मिसरोद थाना प्रभारी को दिए आवेदन में बताया कि 12 जुलाई 2026 की सुबह करीब 8.40 बजे वह अपने पालतू कुत्ते को टहलाने निकली थीं। इसी दौरान स्कूटी सवार एक युवक उनका पीछा करने लगा। युवक ने उनके सामने अश्लील और अभद्र इशारे किए। इससे वह घबरा गईं और तुरंत घर लौट आईं। घटना अचानक होने के कारण वह स्कूटी का नंबर और युवक की पहचान नहीं कर सकीं।


कॉलोनी में अक्सर आता है संदिग्ध, शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं

घटना के बाद उन्होंने कॉलोनी की अन्य महिलाओं से जानकारी जुटाई। बातचीत में पता चला कि संदिग्ध युवक अक्सर कॉलोनी में आता रहता है। इसके बाद उन्होंने मिसरोद थाने में लिखित शिकायत देकर आरोपित की शिकायत की। उनका आरोप है कि शिकायत दिए जाने के बावजूद अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई।

दो थाना प्रभारियों वाले 'मॉडल थाने' की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

यह मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने मिसरोद थाने में नवाचार कर इस थाने को उन चुनिंदा थानों में शामिल किया है, जहां बेहतर कानून-व्यवस्था और प्रभावी निगरानी के लिए दो थाना प्रभारियों की व्यवस्था की है। इसके बावजूद शिकायत पर त्वरित कानूनी कार्रवाई नहीं होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- भोपाल में दौड़ीं 10 नई ई-बसें, अभी इन रास्तों पर आएंगी नजर, पहले दिन 2 हजार यात्रियों ने किया सफर

मिसरोद थाने से इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली जा रही है। - मिनी शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त