• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

फार्मासिस्ट ग्रेड-2 के चयनित अभ्यर्थियों ने दी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की चेतावनी, बोले- नियुक्ति नहीं मिली तो आंदोलन होगा तेज

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। फार्मासिस्ट ग्रेड-2 भर्ती परीक्षा 2023 में चयनित अभ्यर्थियों ने लंबित नियुक्ति की मांग को लेकर आंदोलन तेज करने की तैयारी शु...और पढ़ें

By mukesh vishwakarmaEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Wed, 09 Sep 2026 02:54:28 PM (IST)Updated Date: Wed, 09 Sep 2026 02:56:50 PM (IST)
फार्मासिस्ट ग्रेड-2 के चयनित अभ्यर्थियों ने दी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की चेतावनी, बोले- नियुक्ति नहीं मिली तो आंदोलन होगा तेज
फार्मासिस्ट ग्रेड-2 के चयनित अभ्यर्थियों ने दी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की चेतावनी

HighLights

  1. नियुक्ति की मांग को लेकर चयनित फार्मासिस्टों की भूख हड़ताल
  2. अभ्यर्थियों ने दी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की चेतावनी
  3. ठोस आश्वासन नहीं मिलने पर आंदोलन तेज करने की तैयारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। फार्मासिस्ट ग्रेड-2 भर्ती परीक्षा 2023 में चयनित अभ्यर्थियों ने लंबित नियुक्ति की मांग को लेकर आंदोलन तेज करने की तैयारी शुरू कर दी है। अभ्यर्थियों का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से शांतिपूर्ण तरीके से हड़ताल करने के बावजूद शासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से उन्हें कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है। ऐसे में अब अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने की तैयारी की जा रही है।

चयनित अभ्यर्थियों की प्रमुख मांग भर्ती परीक्षा 2023 में चयनित सभी फार्मासिस्ट ग्रेड-2 अभ्यर्थियों को तत्काल नियुक्ति देने की है। उनका कहना है कि जबलपुर और इंदौर हाई कोर्ट द्वारा दिए गए आदेशों का भी पालन किया जाना चाहिए। अभ्यर्थियों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर नियुक्ति प्रक्रिया में मनमानी करने का आरोप लगाया है।


कई बार ज्ञापन देने के बाद भी नहीं हुई सुनवाई

अभ्यर्थियों के अनुसार नियुक्ति के संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कई बार ज्ञापन दिए जा चुके हैं। इसके बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया। उनका कहना है कि चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी नियुक्ति नहीं मिलने से अभ्यर्थियों में नाराजगी बढ़ रही है। अब उन्होंने लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें- सेमरिया विधायक अभय मिश्रा को पुलिस उठाकर ले गई थाने, फिर PSO के साथ भेजा घर, मंत्रालय के सामने दे रहे थे धरना

बोले विमलेश कुमार, नियुक्ति नहीं मिली तो आंदोलन होगा तेज

चयनित अभ्यर्थी विमलेश कुमार ने कहा कि भर्ती परीक्षा 2023 में चयनित होने के बाद भी अभ्यर्थी नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं। इस संबंध में अधिकारियों और शासन को कई बार अपनी मांग से अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी पिछले एक सप्ताह से शांतिपूर्ण हड़ताल कर रहे हैं। यदि जल्द नियुक्ति को लेकर स्पष्ट आश्वासन नहीं मिलता है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की जाएगी।