• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में गैस के लिए 'महायुद्ध', दुकान खुलने से पहले ही लगी लंबी कतारें, सिलिंडर के लिए घंटों इंतजार

शाहपुरा क्षेत्र की गैस एजेंसियों के सामने दुकान खुलने से पहले ही उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लग गई। सुबह से ही लोग सिलिंडर लेने और बुकिंग कराने के लिए एजे...और पढ़ें

By Praveen DixitEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Fri, 13 Mar 2026 01:45:37 AM (IST)Updated Date: Fri, 13 Mar 2026 07:07:29 AM (IST)
भोपाल में गैस के लिए 'महायुद्ध', दुकान खुलने से पहले ही लगी लंबी कतारें, सिलिंडर के लिए घंटों इंतजार
शाहपुरा में गैस के लिए लगी लंबी कतारें (AI Generated Image)

HighLights

  1. एजेंसी खुलने से पहले ही लगी उपभोक्ताओं की लंबी लाइन
  2. सिलिंडर के लिए लोगों को करना पड़ा घंटों इंतजार
  3. कर्मचारियों ने जाली के अंदर से ही बुकिंग करना शुरू कर दिया

प्रवीण दीक्षित, नवदुनिया। शाहपुरा क्षेत्र की गैस एजेंसियों के सामने दुकान खुलने से पहले ही उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लग गई। सुबह से ही लोग सिलिंडर लेने और बुकिंग कराने के लिए एजेंसियों के बाहर खड़े रहे। देखते ही देखते लाइन कई मीटर तक बढ़ गई। एजेंसी खुलते ही उपभोक्ताओं का एक ही सवाल रहा कि सिलिंडर कब मिलेगा।

इस पर कर्मचारियों ने बताया कि करीब 11 बजे तक गैस की गाड़ी आ जाएगी और उसके बाद सभी को सिलिंडर दिया जाएगा। नैनिका इंटरप्राइजेस के (धन्वन्तरी कॉम्प्लेक्स, शाहपुरा) यहां सुबह से ही उपभोक्ता सिलिंडर के लिए लाइन में खड़े होकर दुकान खुलने का इंतजार करते रहे। दुकान खुलते ही भीड़ और बढ़ गई। काफी इंतजार के बाद लगभग 11 बजे से उपभोक्ताओं को सिलिंडर मिलना शुरू हुआ।


राय गैस एजेंसी (मनीषा मार्केट) दूसरे दिन भी राय गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की भीड़ देखने को मिली। लोग दुकान खुलने से पहले ही लाइन लगाकर खड़े रहे और सिलिंडर मिलने का इंतजार करते रहे। शाहपुरा भारत गैस सर्विस (ई-7 अरेरा कॉलोनी) यहां दुकान खुलने से पहले ही बड़ी संख्या में उपभोक्ता पहुंच गए।

यह भी पढ़ें- MP सरकार का 24 घंटे में गैस डिलीवरी का दावा, कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

भीड़ को देखते हुए कर्मचारियों ने जाली के अंदर से ही बुकिंग करना शुरू कर दिया। बाद में सभी उपभोक्ताओं को बसंत कुंज स्थित पानी की टंकी के पास सिलिंडर वितरण होने की जानकारी दी गई। इसके बाद उपभोक्ता ई-7 अरेरा कॉलोनी से बसंत कुंज पानी की टंकी के पास सिलिंडर लेने पहुंचे।