MP में शिक्षक वर्ग-3 के पद बढ़ाने की मांग, भोपाल में अभ्यर्थियों का बोर्ड ऑफिस चौराहे पर धरना
मध्य प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक भर्ती वर्ग-3 के पदों में वृद्धि की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने गुरुवार को भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर प्रदर्शन किया।
Publish Date: Thu, 29 Oct 2026 01:43:47 PM (IST)Updated Date: Thu, 29 Oct 2026 02:06:05 PM (IST)
बोर्ड ऑफिस चौराहे पर अभ्यर्थियों ने बैनर और पोस्टर लगाकर प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए। नईदुनिया।HighLights
- पद बढ़ाने की मांग को लेकर धरना
- डीएलएड डिग्री पूरी नहीं होने का मुद्दा
- भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर प्रदर्शन
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्य प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक भर्ती वर्ग-3 के पदों में वृद्धि की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने आंदोलन तेज कर दिया है। गुरुवार को राजधानी के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर अभ्यर्थियों ने बैनर और पोस्टर लगाकर प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन के चलते एमपी नगर क्षेत्र में जाम की स्थिति बन गई।
अभ्यर्थियों के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। इससे चौराहे पर यातायात प्रभावित हुआ और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
पद बढ़ाने और भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग
प्रदर्शन कर रहे प्राथमिक शिक्षक परीक्षा वर्ग-3 के अभ्यर्थियों का कहना है कि उन्होंने परीक्षा पास कर ली है, लेकिन उनकी डीएलएड की डिग्री अभी पूरी नहीं हुई है। इसी वजह से वे भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने और पदों की संख्या बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
अभ्यर्थियों ने बोर्ड ऑफिस चौराहे पर बैनर-पोस्टर लगाकर अपनी मांगों की ओर ध्यान आकर्षित किया। उनका आंदोलन शिक्षक भर्ती में अवसर बढ़ाने की मांग को लेकर है।