• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

11 महीने बाद बनी 106 नेताओं की 'टीम हेमंत', एक मुस्लिम समेत 33% महिलाओं को जगह, देखें पूरी लिस्ट

भारतीय जनता पार्टी की बहुप्रतीक्षित प्रदेश कार्यसमिति अंततः प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की नियुक्ति के 11 महीने 20 दिन बाद मंगलवार को घोषित कर दी गई...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 23 Jun 2026 10:07:21 PM (IST)Updated Date: Tue, 23 Jun 2026 10:07:21 PM (IST)
  • Join करें
11 महीने बाद बनी 106 नेताओं की 'टीम हेमंत', एक मुस्लिम समेत 33% महिलाओं को जगह, देखें पूरी लिस्ट
मोहन यादव, शिवराज और सिंधिया बने कार्यसमिति सदस्य।

HighLights

  1. मोहन यादव, शिवराज और सिंधिया बने कार्यसमिति सदस्य
  2. सुमित्रा महाजन और अनुसुईया उइके स्थायी आमंत्रित सदस्य
  3. राजनीतिक नियुक्तियों की दौड़ से बाहर हुए कार्यसमिति सदस्य

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की बहुप्रतीक्षित प्रदेश कार्यसमिति अंततः प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की नियुक्ति के 11 महीने 20 दिन बाद मंगलवार को घोषित कर दी गई। कई दौर की बैठकों के बाद खंडेलवाल द्वारा घोषित की गई प्रदेश कार्यसमिति में एक मुस्लिम महिला बिलकिस जहां को भी सदस्य बनाया गया है। इसके साथ ही 33 प्रतिशत महिलाओं को कार्यसमिति में प्रतिनिधित्व दिया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, वीरेंद्र कुमार, दोनों उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, राजेंद्र शुक्ल और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल व राकेश सिंह प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य बनाए गए हैं। वहीं, केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके व सावित्री ठाकुर को भी कार्यसमिति में जगह दी गई है।


भाजपा ने विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची जारी नहीं की

लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा महाजन और दो पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी और अनुसुईया उइके को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। भाजपा ने विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची जारी नहीं की, केवल पदनाम से सदस्य बताकर आंकड़े को नियंत्रित कर लिया गया, वरना यही आंकड़ा बड़ा दिखाई देता। वहीं, ज्योतिरादित्य सिंधिया और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के कई समर्थक समिति से बाहर हुए हैं। सिंधिया खेमे के प्रद्युम्न सिंह तोमर को कार्यसमिति में स्थान नहीं मिला तो तोमर समर्थक सांसद भारत सिंह कुशवाह को भी स्थान नहीं मिल पाया है।

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

सिंधिया समर्थकों की स्थिति और सामाजिक समीकरण

हालांकि सिंधिया समर्थकों में मंत्री तुलसीराम सिलावट, एदल सिंह कंषाना, गोविंद सिंह राजपूत, गिर्राज दंडोतिया, ओपीएस भदोरिया, रक्षा सिरोनिया, इमरती देवी, महेंद्र सिंह सिसोदिया को जगह मिली है। जिन लोगों को कार्यसमिति में सदस्य बनाया गया है, माना जा रहा है कि अब वे निगम मंडल व प्राधिकरणों में राजनीतिक नियुक्ति की दौड़ से बाहर हो गए हैं।

कार्यसमिति में सभी वर्गों, समाजों और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों को शामिल करने का प्रयास किया गया। कार्यसमिति में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग को पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया गया है।

200 सदस्यों की थी पिछली कार्यसमिति

विष्णुदत्त शर्मा के प्रदेश अध्यक्ष कार्यकाल तक प्रदेश कार्यसमिति में कुल 200 सदस्य थे। स्थायी आमंत्रित सदस्यों की संख्या मात्र 22 थी, जबकि विशेष आमंत्रित सदस्यों में 235 सदस्य शामिल थे। इस बार कुल 106 सदस्यों की प्रदेश कार्यसमिति के अलावा 41 स्थायी आमंत्रित सदस्य भी बनाए गए हैं।

विशेष आमंत्रित सदस्यों के नाम घोषित न करते हुए भाजपा ने स्पष्ट किया है कि समस्त संभाग प्रभारी, जिला प्रभारी, प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष एवं प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक, प्रदेश कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्य रहेंगे।

15 जुलाई के आसपास ओरछा में होगी पहली बैठक

प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रदेश कार्यसमिति, स्थायी आमंत्रित एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची जारी की है। 15 जुलाई के आसपास ओरछा में पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। विशेष आमंत्रित सदस्यों में संभाग प्रभारी, जिला प्रभारी, मोर्चा अध्यक्ष और प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजकों को भी शामिल किया गया है।

कार्यसमिति में 35 महिला, आठ स्थायी आमंत्रित सदस्य

35 सदस्य: सावित्री ठाकुर, संपतिया उइके, निर्मला भूरिया, कृष्णा गौर, संध्या राय, हिमांद्री सिंह, कविता पाटीदार, सुमित्रा वाल्मीकि, माया नारोलिया, रक्षा सिरोनिया, इमरती देवी, ललिता यादव, ममता गुप्ता, मनीषा पाठक, रीती पाठक, प्रेमवती खैरवार, मीना सिंह मांडवे, ज्ञानवती, स्वाति गोडबोले, नन्दिनी मरावी, लता एल्कर, नीता पटैरिया, वैशाली महाले, ज्योति डेहरिया, सविता दीवान, हेमलता कुम्भारे, बिलकिस जहां, मालिनी गौड़, अंजू माखीजा, मुद्रा शास्त्री, उषा ठाकुर, रंजना बघेल, अर्चना चिटनिस, गायत्री राजे पंवार।

यह भी पढ़ें- भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में ग्वालियर-चंबल अंचल को 20 प्रतिशत हिस्सेदारी मिली, ज्योतिरादित्य सिंधिया 8 समर्थकों को स्थान दिलाने में सफल

स्थायी आमंत्रित सदस्यों में सुमित्रा महाजन, अनुसुईया उइके, कुसुम मेहदेले, माया सिंह, यशोधरा राजे सिंधिया, सुधा जैन, कृष्णकांता तोमर, अलका जैन शामिल हैं।

कार्यसमिति की घोषणा में देरी इसलिए हुई क्योंकि प्लानिंग थी कि पहले सारे मोर्चा घोषित हो जाएं, जिलों में संगठनात्मक नियुक्तियां हो जाएं, प्रकोष्ठ व निगम-मंडलों प्राधिकरणों में लोगों की नियुक्ति पूरी कर ली जाएं। कहीं ऐसा न हो कि किसी नेता को दो तरह की जिम्मेदारी देनी पड़े। यही कारण था कि हमने प्रदेश कार्यसमिति रोक रखी थी। - हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश अध्यक्ष