• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

एमपी में नई विमानन नीति लाएगी सरकार, एविएशन सेक्टर में निवेश को मिलेगा बढ़ावा, मिलेगा नया हेलीकॉप्टर

राज्य सरकार प्रदेश में नई विमानन नीति-2027 (एविएशन पॉलिसी) लाएगी। इसका प्रारूप तैयार किया गया है। नई नीति को निवेश अनुकूल बनाया जाएगा।

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 10 Nov 2026 08:41:36 PM (IST)Updated Date: Tue, 10 Nov 2026 08:41:36 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
एमपी में नई विमानन नीति लाएगी सरकार, एविएशन सेक्टर में निवेश को मिलेगा बढ़ावा, मिलेगा नया हेलीकॉप्टर
एयर कनेक्टिविटी और इमरजेंसी सेवाओं का होगा विस्तार।

HighLights

  1. एयर कनेक्टिविटी और इमरजेंसी सेवाओं का होगा विस्तार
  2. मुंबई में असेंबल होकर दिसंबर में पहुंचेगा नया हेलीकॉप्टर
  3. सरकार के नए जेट विमान के संचालन पर भी बनी रणनीति

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। राज्य सरकार प्रदेश में नई विमानन नीति-2027 (एविएशन पॉलिसी) लाएगी। इसका प्रारूप तैयार किया गया है। वल्लभ भवन मंत्रालय में मंगलवार को मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल द्वारा ली गई वरिष्ठ सचिव समिति की बैठक में प्रस्तावित नीति के प्रारूप पर चर्चा हुई।

बैठक में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव, विमानन, नगरीय विकास एवं आवास, वित्त सहित अन्य विभागों के अपर मुख्य सचिव व प्रमुख सचिव उपस्थित रहे।

निवेश अनुकूल बनेगी नई विमानन नीति, मिलेंगी कई रियायतें

नई नीति को निवेश अनुकूल बनाया जाएगा। इस प्रस्तावित नीति में विमान और हेलीकॉप्टर के उपकरण बनाने वाली कंपनियों को मप्र में निवेश करने पर अनुदान, रियायती दर पर भूमि, बिजली, पानी उपलब्ध कराने जैसे प्रावधान प्रस्तावित हैं।

नीति में पायलट को प्रशिक्षण देने वाले स्कूल व ट्रेनिंग सेंटर को प्रोत्साहित किया जाएगा। प्रस्तावित नीति में हवाई नेटवर्क, बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और पर्यटन व आपातकालीन सेवाओं के विस्तार के लिए कई प्रावधान किए गए हैं।

यह भी पढ़ें- एमपी में अगले दो दिनों में बढ़ेगी ठंड, तापमान में और गिरावट के आसार, मौसम विभाग का अलर्ट

नए जेट विमान के संचालन और दिसंबर तक हेलीकॉप्टर आने पर चर्चा

बैठक में राज्य सरकार के नए जेट विमान के संचालन को लेकर भी चर्चा हुई। साथ ही नए हेलीकॉप्टर को लेकर हुई चर्चा में बताया गया कि अगले माह दिसंबर तक नया हेलीकॉप्टर आ जाएगा। यह अलग-अलग पार्ट में जहाज से पहले मुंबई पहुंचेगा। फिर असेंबल होगा। यानी अलग-अलग पार्ट को जोड़कर तैयार किया जाएगा। इसके बाद केंद्र सरकार की मानक प्रक्रिया को पूरा कर मप्र लाया जाएगा।


एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।