• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

डिप्टी सीएम के पूर्व OSD की बढ़ेंगी मुश्किलें, आबकारी विभाग ने लोकायुक्त को भेजी रिपोर्ट, जल्द होगी पूछताछ

उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के पूर्व ओएसडी और निलंबित सहायक आबकारी अधिकारी दीपम रायचुरा से लोकायुक्त पुलिस अगले माह पूछताछ कर सकती है।

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 07 Nov 2026 08:32:21 PM (IST)Updated Date: Sat, 07 Nov 2026 08:32:21 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
डिप्टी सीएम के पूर्व OSD की बढ़ेंगी मुश्किलें, आबकारी विभाग ने लोकायुक्त को भेजी रिपोर्ट, जल्द होगी पूछताछ
रायचुरा से अगले महीने हो सकती है पूछताछ।

HighLights

  1. रायचुरा से अगले महीने हो सकती है पूछताछ
  2. फर्जी ई-एफडीआर केस में रायचुरा पर शिकंजा
  3. निलंबित आबकारी अधिकारी की संपत्ति की जांच

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के पूर्व ओएसडी और निलंबित सहायक आबकारी अधिकारी दीपम रायचुरा से लोकायुक्त पुलिस अगले माह पूछताछ कर सकती है। भोपाल की दो शराब दुकानों के आवंटन में पौने तीन करोड़ के फर्जी ई-एफडीआर स्वीकार कराने के मामले में आबकारी विभाग से मांगी गई जानकारी लोकायुक्त संगठन को मिल गई है। इसमें आबकारी आयुक्त कार्यालय की जांच रिपोर्ट भी शामिल है। अब लोकायुक्त संगठन दस्तावेज का परीक्षण कर रहा है।

फर्जी ई-एफडीआर मामले में रायचुरा के खिलाफ प्रकरण दर्ज

लोकायुक्त पुलिस ने इस मामले में रायचुरा के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है। आरोप है कि न्यू मार्केट क्षेत्र की दो शराब दुकानों के ठेके के लिए दो करोड़ 75 लाख रुपये की फर्जी ई-एफडीआर स्वीकार कराने में उन्होंने सहयोग किया था। कई राज्यों में 15 से अधिक मामलों में गिरफ्तार ठग मोहित गोगिया ने प्रवर्तन निदेशालय को दिए बयान में यह आरोप लगाया था। गोगिया अभी तिहाड़ जेल में बंद है।


गोगिया के कथित बयान को रायचुरा ने बताया था निराधार

इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हुए गोगिया के कथित बयान में यह कहा गया है कि जसवंत नामक व्यक्ति को दोनों दुकानों का ठेका दिलाने के लिए उसने एक करोड़ रुपये रिश्वत दी थी, जिसे रायचुरा ने निराधार बताया था। बता दें कि आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना की जांच में ई-एफडीआर फर्जी होने की पुष्टि हो चुकी है।

यह भी पढ़ें- डिप्टी रेंजर का दावा- MP में चल रहा रिश्वत का नेटवर्क, पटवारी-कमिश्नर और कलेक्टर ऑफिस तक पहुंच रहा पैसा

पदस्थापना और संपत्ति की जानकारी जुटा रही लोकायुक्त पुलिस

लोकायुक्त पुलिस ने आबकारी आयुक्त कार्यालय से रायचुरा की पदस्थापना से जुड़ी कुछ और जानकारी मांगी है। इसमें यह विवरण शामिल है कि वह कब और कहां पदस्थ रहे तथा अलग-अलग पदों पर उनकी क्या जिम्मेदारियां थीं।

संगठन रायचुरा की संपत्ति की जानकारी भी जुटा रहा है, जिससे देखा जाएगा कि आय से अधिक संपत्ति तो नहीं है। अधिक संपत्ति होने पर इसका अलग से प्रकरण पंजीबद्ध किया जाएगा। रायचुरा अभी निलंबित हैं। विभाग ने कारण बताओ नोटिस भेजकर जवाब मांगा है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।