• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

त्विषा शर्मा केस सुप्रीम कोर्ट पहुंचा... पीड़ित पक्ष ने जताई पक्षपात की आशंका, दिल्ली ट्रांसफर करने की मांग

त्विषा शर्मा मौत मामले में पीड़ित पक्ष ने मामले की सुनवाई भोपाल से दिल्ली स्थानांतरित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

By naman MishraEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Tue, 29 Sep 2026 10:28:40 PM (IST)Updated Date: Tue, 29 Sep 2026 10:28:40 PM (IST)
त्विषा शर्मा केस सुप्रीम कोर्ट पहुंचा... पीड़ित पक्ष ने जताई पक्षपात की आशंका, दिल्ली ट्रांसफर करने की मांग
त्विषा शर्मा केस सुप्रीम कोर्ट

HighLights

  1. केस की सुनवाई भोपाल से दिल्ली ट्रांसफर करने की सुप्रीम कोर्ट से मांग
  2. पूर्व जिला जज की जमानत और प्रभाव के चलते जताया पक्षपात का डर
  3. आरोपियों पर पूर्व में भी जांच प्रभावित करने के लगाए आरोप

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में पीड़ित पक्ष ने मामले की सुनवाई भोपाल से दिल्ली स्थानांतरित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। याचिका में पीड़ित पक्ष ने स्पष्ट रूप से कहा है कि उसे भोपाल न्यायालय में निष्पक्ष न्याय मिलने को लेकर भरोसा नहीं है। इसी आशंका के चलते मामले की सुनवाई दिल्ली की अदालत में कराने की मांग की गई है।

पूर्व जिला जज की जमानत पर आपत्ति: निष्पक्ष सुनवाई पर उठाए सवाल

याचिका में कहा गया है कि मामले में आरोपित पूर्व जिला जज गिरीबाला सिंह को भोपाल न्यायालय से पहले ही जमानत मिल चुकी है। पीड़ित पक्ष ने इस तथ्य को भी अपनी आशंका का आधार बनाया है। याचिका में कहा गया है कि गिरीबाला सिंह पूर्व में भोपाल में जिला जज के पद पर रह चुकी हैं। ऐसे में पीड़ित पक्ष को आशंका है कि उनके प्रभाव के चलते मामले की सुनवाई निष्पक्ष रूप से प्रभावित हो सकती है।


जांच और साक्ष्यों से छेड़छाड़ का आरोप: दिल्ली में सुनवाई की अपील

पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि मामले से जुड़े आरोपितों ने पहले भी अपने प्रभाव और शक्ति का इस्तेमाल जांच को प्रभावित करने तथा साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ करने के प्रयास किए हैं। इसी आधार पर याचिका में कहा गया है कि भोपाल में सुनवाई जारी रहने पर उन्हें न्याय मिलने को लेकर भरोसा नहीं है। पीड़ित पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट से मामले को भोपाल से दिल्ली स्थानांतरित कर वहां सुनवाई कराने की मांग की है। अब सुप्रीम कोर्ट में याचिका पर सुनवाई के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।

यह भी पढ़ें- एमपी सरकार ने फिर लिया 1500 करोड़ रुपये का कर्ज, कुल आंकड़ा 5.42 लाख करोड़ पार, विपक्ष ने उठाए सवाल