• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

एमपी के हजारों कर्मचारियों को अल्टीमेटम, फेस अटेंडेंस हुआ अनिवार्य, हाजिरी नहीं लगाई तो रुकेगी सैलरी

फेस रिकग्निशन बेस्ड अटेंडेंस सिस्टम (FRAS) के लिए छह नवंबर तक सेल्फ रजिस्ट्रेशन नहीं करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों का अगले माह का वेतन भुगतान नहीं किया जाएगा।

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 03 Nov 2026 08:36:20 PM (IST)Updated Date: Tue, 03 Nov 2026 08:36:20 PM (IST)
एमपी के हजारों कर्मचारियों को अल्टीमेटम, फेस अटेंडेंस हुआ अनिवार्य, हाजिरी नहीं लगाई तो रुकेगी सैलरी
मध्य प्रदेश मंत्रालय में 'फेस रिकग्निशन' अटेंडेंस अनिवार्य।

HighLights

  1. मध्य प्रदेश मंत्रालय में 'फेस रिकग्निशन' अटेंडेंस अनिवार्य
  2. वल्लभ, विंध्याचल-सतपुड़ा भवन में 1 नवंबर से अनिवार्य
  3. 6 नवंबर तक सेल्फ रजिस्ट्रेशन न कराने पर रुकेगा वेतन

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। फेस रिकग्निशन बेस्ड अटेंडेंस सिस्टम (FRAS) के लिए छह नवंबर तक सेल्फ रजिस्ट्रेशन नहीं करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों का अगले माह का वेतन भुगतान नहीं किया जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग (GDA) ने मंत्रालय, सतपुड़ा व विंध्याचल भवन में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज करने के लिए फेस रिकग्निशन बेस्ड अटेंडेंस सिस्टम एक नवंबर से अनिवार्य कर दिया है।

100 प्रतिशत रजिस्ट्रेशन करने का निर्देश

इस संबंध में जीएडी के अपर मुख्य सचिव शिव शेखर शुक्ला ने सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव व सचिवों को पत्र लिखा है। निर्देशित किया गया है कि वे अपने अधीनस्थ काम करने वाले समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों का छह नवंबर तक अनिवार्य रूप से 100 प्रतिशत रजिस्ट्रेशन पूरा करवाएं।


यह भी पढ़ें- एमपी के बिजली कर्मचारियों-पेंशनरों को दीवाली गिफ्ट, DA बढ़कर हुआ 60 प्रतिशत, तीन किस्तों में मिलेगा एरियर

तय समय-सीमा में पंजीकरण न होने पर रुकेगा वेतन

यदि तय समय-सीमा के भीतर रजिस्ट्रेशन नहीं कराया गया, तो संबंधित अधिकारी या कर्मचारी का आगामी माह का वेतन आहरित नहीं किया जाएगा। कर्मचारियों की सुविधा के लिए वल्लभ भवन, विंध्याचल भवन और सतपुड़ा भवन के प्रवेश द्वारों पर हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। बता दें कि मंत्रालय के सभी प्रवेश द्वारों पर सीसीटीवी (फेस रिकग्निशन बेस्ड अटेंडेंस सिस्टम) लगाए गए हैं।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।