• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल मास्टर प्लान पर 'दिशा' की बैठक में भारी हंगामा, सांसद के सामने भिड़े जनप्रतिनिधि

भोपाल मास्टर प्लान लागू नहीं होने पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद और आतिफ अकील ने दिशा समिति की बैठक का बहिष्कार कर बीच में ही बाहर निकल गए।

By Madanmohan malviyaEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Fri, 10 Jul 2026 02:44:13 PM (IST)Updated Date: Fri, 10 Jul 2026 02:49:11 PM (IST)
भोपाल मास्टर प्लान पर 'दिशा' की बैठक में भारी हंगामा, सांसद के सामने भिड़े जनप्रतिनिधि
भोपाल मास्टर प्लान पर दिशा समिति की बैठक में हुआ हंगामा। नईदुनिया।

HighLights

  1. कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद और आतिफ अकील ने किया बैठक का वहिष्कार
  2. कार्यप्रणाली, मूलभूत सुविधाओं और विभागीय समन्वय की कमी पर अधिकारियों को घेरा
  3. मास्टर प्लान जल्द लागू कराने के लिए मुख्यमंत्री से चर्चा करने की बात पर सहमति बनी

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। जिले के बहुप्रतीक्षित मास्टर प्लान को लेकर शुक्रवार को आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक विवादों के बीच रही।

मास्टर प्लान लागू नहीं होने का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद और आतिफ अकील ने बैठक की उपयोगिता पर सवाल खड़े किए।

बैठक में तीखी नोकझोंक हुई

फंदा जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रमोद सिंह राजपूत के हस्तक्षेप के बाद तीखी नोकझोंक हुई, जिससे बैठक का माहौल करीब 10 मिनट तक तनावपूर्ण बना रहा। बाद में दोनों कांग्रेस विधायक बैठक का बहिष्कार कर बाहर निकल गए। दिशा समिति की बैठक की अध्यक्षता सांसद आलोक शर्मा ने की।

एजेंडे पर चर्चा के दौरान कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद और आतिफ अकील ने कहा कि जब तक भोपाल का नया मास्टर प्लान लागू नहीं होता, तब तक विकास कार्यों की समीक्षा करने वाली बैठकों का अपेक्षित औचित्य नहीं रह जाता।


इसी दौरान फंदा जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रमोद सिंह राजपूत के हस्तक्षेप पर दोनों विधायकों ने आपत्ति जताते हुए कहा कि उनकी चर्चा सांसद से हो रही है और बीच में हस्तक्षेप उचित नहीं है।

इसके बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। आरोप-प्रत्यारोप और उंगली दिखाने की स्थिति बनने से बैठक का वातावरण तनावपूर्ण हो गया। कांग्रेस विधायकों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यदि उनकी बात गंभीरता से नहीं सुनी जानी है तो बैठक में बुलाने का कोई औचित्य नहीं है।

इसके बाद दोनों विधायक बैठक छोड़कर बाहर चले गए। सांसद आलोक शर्मा ने उन्हें रोकने और चर्चा जारी रखने का प्रयास किया, लेकिन वे वापस नहीं लौटे।

यह भी पढ़ें- राजधानी के भविष्य को लेकर मंथन: राज्य वित्त आयोग की बैठक में गूंजा मास्टर प्लान का मुद्दा; 36 ग्राम पंचायतों के लिए बनेगा अलग राजस्व मॉडल

मास्टर प्लान के लिए सीएम से मिलेंगे

बैठक के बाद सांसद आलोक शर्मा ने स्वीकार किया कि भोपाल के सुव्यवस्थित और दीर्घकालीन विकास के लिए मास्टर प्लान का शीघ्र लागू होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वे जल्द मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मास्टर प्लान को शीघ्र लागू कराने का आग्रह करेंगे।

बैठक में स्मार्ट सिटी परियोजना के कार्यों को लेकर भी जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों से जवाब-तलब किया। भाजपा विधायक भगवानदास सबनानी ने परियोजना की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि बड़े निर्माण कार्यों के बावजूद कई परिसरों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है।

उन्होंने व्यावसायिक प्लाटों का आकार छोटा करने का सुझाव भी दिया, ताकि उनकी बिक्री बढ़ सके और परियोजना को राजस्व प्राप्त हो।

महापौर ने उठाया स्ट्रीट लाइटों का मुद्दा

महापौर मालती राय ने स्मार्ट सिटी क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटों की शिकायतों के समय पर निराकरण नहीं होने का मुद्दा उठाया। इस पर कलेक्टर एवं स्मार्ट सिटी बोर्ड के अध्यक्ष प्रियंक मिश्रा ने कहा कि सभी बिंदुओं की अलग से समीक्षा बैठक कर समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा।

सांसद आलोक शर्मा ने विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की कमी का उल्लेख करते हुए परियोजना के लिए एक नोडल एजेंसी गठित करने का सुझाव दिया।

बैठक के दौरान कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने भी भाजपा विधायक भगवानदास सबनानी द्वारा उठाए गए मुद्दों का समर्थन करते हुए कहा कि वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों द्वारा बताई गई समस्याओं का प्रशासन को गंभीरता से समाधान करना चाहिए। इसके बाद बैठक का एजेंडा आगे बढ़ाया गया।

बैठक की प्रमुख बातें -

- मास्टर प्लान लागू नहीं होने पर कांग्रेस विधायकों ने जताई नाराजगी।

- आरिफ मसूद और आतिफ अकील ने बैठक का बहिष्कार कर बीच में छोड़ी बैठक।

- स्मार्ट सिटी परियोजना की कार्यप्रणाली पर सत्ता और विपक्ष दोनों ने सवाल उठाए।

- कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने अलग समीक्षा बैठक कर समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया।

- सांसद आलोक शर्मा ने मास्टर प्लान पर मुख्यमंत्री से चर्चा करने और स्मार्ट सिटी के लिए नोडल एजेंसी बनाने का सुझाव दिया।