• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में E-20 पेट्रोल वाले हल्ले में बैठ गया पुरानी कारों का बाजार, 50% तक गिर गई बिक्री, अब स्क्रैप का खतरा

कार मैकेनिक बताते हैं कि साल 2023 से पहले के मॉडल वाले वाहन ई-10 पेट्रोल को ध्यान में रखकर बनाए गए थे। ऐसे वाहनों में ई-20 पेट्रोल के उपयोग से फ्यूल प...और पढ़ें

By dilip mangtaniEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Wed, 08 Jul 2026 08:50:45 AM (IST)Updated Date: Wed, 08 Jul 2026 08:50:45 AM (IST)
भोपाल में E-20 पेट्रोल वाले हल्ले में बैठ गया पुरानी कारों का बाजार, 50% तक गिर गई बिक्री, अब स्क्रैप का खतरा
भोपाल में E-20 पेट्रोल वाले हल्ले में बैठ गया पुरानी कारों का बाजार (AI से जनरेट इमेज)

HighLights

  1. एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के हल्ले से पुरानी कारों का कारोबार आधा रह गया
  2. सरकार ने भी माना- कम हुई है इंजन की क्षमता, पुर्जे भी हो रहे खराब
  3. सेकंड हैंड मार्केट में गाड़ियों की रीसेल वैल्यू पर संकट, असमंजस में पड़े खरीदार

दिलीप मंगतानी, नवदुनिया, भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से माइलेज में गिरावट तो आई है। इस हल्ले की वजह से पुरानी कारों का बाजार में 50 प्रतिशत तक की गिरावट आई है। भोपाल में भी पुराने वाहनों की खरीद फरोख्त का बड़ा बाजार है। पुरानी कारों के कारोबारी अनिल तेजा बताते हैं कि ई-20 का मामला आने से पहले तक केवल भोपाल शहर में हर महीने दो से ढाई हजार पुरानी कारें बिकती थीं।

एथेनाल मिश्रित पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों में आ रही दिक्कतों की वजह से ग्राहक अब इन्हें लेने से बच रहे हैं। पिछले एक-दो महीने से हर महीने मुश्किल से एक से डेढ़ हजार कारें बिक पा रही हैं। कार डीलर जीतेश दीनानी का कहना है कि कुछ पुराने वाहनों में इथेनाल मिश्रित पेट्रोल भरवाने से इंजन क्षमता कम होने की शिकायत है। मैकेनिक बताते हैं कि फ्यूल पंप भी खराब हो रहे हैं। 2023 के बाद के कार मॉडल में ये शिकायतें नहीं है। कार डीलर कार कारोबारियों का कहना है कि 2023 के बाद के माडल में समस्या नहीं है, लेकिन ऐसी कारें कम ही उपलब्ध हैं।


इस तरह की दिक्कतों से बिगड़ा बाजार

कार मेकेनिक शमीम बताते हैं कि वर्ष 2023 से पहले के माडल वाले वाहन ई-10 पेट्रोल को ध्यान में रखकर बनाए गए थे। ऐसे वाहनों में ई-20 पेट्रोल के उपयोग से फ्यूल पाइप, रबर सील, गैस्केट और फ्यूल पंप जैसे पुर्जे खराब होने की शिकायतें मिल रही है। कुछ मामलों में माइलेज में कमी और इंजन की कार्यक्षमता कम होने के मामले भी आए हैं। पुरानी कारों का पूरा बाजार पेट्रोल कारों पर ही था, अब इन समस्याओं ने ग्राहकों को असमंजस में डाल दिया है।

यह भी पढ़ें- E-20 पेट्रोल विवाद पर केंद्र सरकार का बड़ा कदम, पेट्रोल पंपों पर फिर मिल सकता है बिना इथेनॉल वाला सामान्य ईंधन, मंथन शुरू

इस तरह का जुगाड़ भी चल रहा

ऑटोमोबाइल विशेषज्ञ हर्षेद्र जाचक का कहना है कि ई-20 पेट्रोल को लेकर बेवजह की चिंताए अधिक हैं। एथेनाल पानी की तरह होता है इससे पेट्रोल टैंक में जंग लगने की संभावना रहती है। यदि उसमें एडिटिव मिलाया जाए तो यह समस्या दूर हो जाती है। ग्राहकों को इसकी जानकारी दी जाए तो इसका समाधान भी निकल आएगा।