• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

नीमच विधायक की लापरवाही का वीडियो वायरल: हाथ में जलता पटाखा लहराया, बोले- आपत्ति हो तो करें शिकायत

शहर के तपोभूमि स्थित भाजपा कार्यालय परिसर में जश्न के नाम पर लापरवाही सामने आई है। भाजपा विधायक दिलीप सिंह परिहार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से बहुप्रसारित हो रहा है।

By jaswant purohitEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Tue, 10 Nov 2026 08:38:33 PM (IST)Updated Date: Tue, 10 Nov 2026 08:38:33 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
नीमच विधायक की लापरवाही का वीडियो वायरल: हाथ में जलता पटाखा लहराया, बोले- आपत्ति हो तो करें शिकायत
नीमच विधायक की लापरवाही का वीडियो वायरल

HighLights

  1. तपोभूमि भाजपा कार्यालय में हाथ में जलता पटाखा लहराते दिखे विधायक
  2. पास में खड़े थे कई वाहन, सुरक्षा मानकों की अनदेखी का वीडियो वायरल
  3. विधायक परिहार बोले- दीपावली मनाई, आपत्ति हो तो करें शिकायत

नईदुनिया प्रतिनिधि, नीमच। शहर के तपोभूमि स्थित भाजपा कार्यालय परिसर में जश्न के नाम पर लापरवाही सामने आई है। भाजपा विधायक दिलीप सिंह परिहार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से बहुप्रसारित हो रहा है। इसमें वे सुरक्षा के तमाम मानकों को दरकिनार कर हाथ में जलता हुआ पटाखा लिए घूमते नजर आ रहे हैं।

दिनदहाड़े हुए इस घटनाक्रम में विधायक परिहार जलते हुए पटाखे को हवा में लहराते हुए चिंगारियां उड़ाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि चारों तरफ पटाखों का धुआं फैला हुआ है और चंद कदम की दूरी पर कई वाहन भी खड़े हैं। इस रवैये ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


विधायक ने दी सफाई, बोले- पर्व मनाने में कुछ गलत नहीं

दीपावली हमारे सनातन धर्म का सबसे बड़ा पर्व है। इसे सभी को उत्साह व उमंग के साथ मनाना चाहिए। मेरे द्वारा दीपावली पर्व मनाया गया है। जिसको आपत्ति हो वह शिकायत कर सकता है। इसमें कुछ गलत नहीं हुआ है। - दिलीप सिंह परिहार, विधायक, नीमच

यह भी पढ़ें- इंदौर में तेज रफ्तार टैंकर ने इंजीनियरिंग छात्र को कुचला, 25 नवंबर को थी बहन की शादी; पसरा मातम

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।