भोपाल में शेयर ट्रेडिंग सिखाने के नाम पर महिला से 6.87 लाख की ठगी, ऑनलाइन मुनाफे का लालच पड़ा भारी
शाहपुरा क्षेत्र में शेयर ट्रेडिंग सिखाने के नाम पर साइबर ठगों ने एक महिला से 6.87 लाख रुपए की ठगी कर ली। ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 08 Mar 2026 05:52:29 AM (IST)Updated Date: Sun, 08 Mar 2026 05:52:29 AM (IST)
शेयर ट्रेडिंग सिखाने का झांसा देकर महिला से ठगी।HighLights
- शेयर ट्रेडिंग सिखाने का झांसा देकर महिला से 6.87 लाख की जालसाजी।
- आरोपियों ने न तो रकम लौटाई और न ही किसी तरह का लाभ दिया।
- गुलमोहर कॉलोनी की महिला ने गवाए लाखों रुपये, पुलिस ने दर्ज किया केस।
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। शाहपुरा क्षेत्र में शेयर ट्रेडिंग सिखाने के नाम पर साइबर ठगों ने एक महिला से 6.87 लाख रुपए की ठगी कर ली। पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार 42 वर्षीय चित्रा गाड़े साउथ एवेन्यू, गुलमोहर कॉलोनी में रहती हैं।
ऑनलाइन ऐप के जरिए जालसाजी
उन्होंने करीब चार महीने पहले साइबर पुलिस को शिकायत दी थी कि एक ऑनलाइन ऐप के जरिए उन्हें शेयर ट्रेडिंग में निवेश करने के लिए प्रेरित किया गया। जालसाजों ने उन्हें ट्रेडिंग सिखाने और अधिक मुनाफे का झांसा देकर अलग-अलग किस्तों में करीब 6.87 लाख रुपए निवेश करवा लिए।
न मुनाफा मिला, न मूल रकम
बाद में आरोपितों ने न तो रकम लौटाई और न ही किसी तरह का लाभ दिया। साइबर सेल की जांच रिपोर्ट के आधार पर शाहपुरा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।